Gujarat Giants vs Mumbai Indians (GG vs MI) Women’s IPL Live Streaming, Telecast: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच में मुंबई की टीम का सामना गुजरात जायंट्स से है। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ियों से भरी गुजरात की टीम होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत चार मार्च (शनिवार) से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस विमेंस और बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात जाएंट्स के बीच है। दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। यह विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला है और कई मायने में यह ऐतिहासिक रहने वाला है। ऐसे में दोनों टीमों की खिलाड़ी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगी।
विज्ञापन
आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता के ब्रेंडन मैक्कुलम ने कमाल की पारी खेली थी और इस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई थी। विमेंस प्रीमियर लीग में भी ऐसी ही शुरुआत की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
Trending Videos
कब है गुजरात और मुंबई की टीम के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस विमेन और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच चार मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात और मुंबई के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा गुजरात और मुंबई का मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा। पहले यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना था।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
विमेंस प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network) पर देखे जा सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।