फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record: टी20 में सर्वाधिक दर्शकों की मौजूदगी का गिनीज रिकॉर्ड इस स्टेडियम के नाम, IPL फाइनल के नाम खास उपलब्धि

Sun, 27 Nov 2022 07:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) स्टेडियम मोटेरा के नाम से जाना जाता था। इसकी क्षमता एक लाख 10 हजार दर्शकों की है, जो कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से लगभग 10,000 अधिक है।
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने रविवार को बताया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम आईपीएल फाइनल 2022 के दौरान सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इस साल आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने थी। गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) स्टेडियम मोटेरा के नाम से जाना जाता था। इसकी क्षमता एक लाख 10 हजार दर्शकों की है, जो कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से लगभग 10,000 अधिक है। एमसीजी की क्षमता एक लाख 24 दर्शकों की है। 29 मई 2022 को आईपीएल के फाइनल में गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान को सात विकेट से हराया था। इस मैच को देखने 1,01,566 लोग मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे।


 

शाह ने ट्वीट किया- मुझे गर्व और खुशी है कि जीसीए मोटेरा के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम को किसी एक टी20 मैच में सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस स्टेडियम में 29 मई 2022 को आईपीएल फाइनल के दौरान 101,566 दर्शक उपस्थित थे। इसे संभव बनाने के लिए हमारे प्रशंसकों का बहुत-बहुत आभार।
विज्ञापन

मोटेरा स्टेडियम को 1982 में बनाया गया था। वहीं, 2021 में इसका पुनर्निर्माण हुआ। 2021 में ही इसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया। आईपीएल फाइनल के साथ-साथ यहां  सेकेंड क्वालिफायर भी खेला गया था। अगले आईपीएल में यह स्टेडियम गुजरात टाइटंस का होम स्टेडियम होगा।

IPL 2022 final: BCCI claims huge world record ahead of GT vs RR clash -  WATCH - Sports News


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें