फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR Playing-11: चैंपियन गुजरात और राजस्थान के बीच शीर्ष पर पहुंचने की लड़ाई, ये हो सकती है प्लेइंग-11

Sun, 16 Apr 2023 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Playing 11 Prediction : दोनों टीमें पिछले साल तीन बार आमने-सामने आई थीं और तीनों में गुजरात ने जीत हासिल की थी। पिछले साल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था और गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में आज के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों के बीच मुकाबला जोड़दार होगा क्योंकि ये दोनों टीमें पिछले साल की फाइनलिस्ट रही थीं। गुजरात ने राजस्थान को ही फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। दोनों टीमें पिछले साल तीन बार आमने-सामने आई थीं और तीनों में गुजरात ने जीत हासिल की थी। पिछले साल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था और गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

अहमदाबाद की बात करें तो यहां इस सीजन अब तक दो मैच खेले गए हैं और दोनों मुकाबलों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट पर 178 रन बनाए थे, जवाब में गुजरात ने पांच विकेट पर 182 रन बना दिए थे। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात के खिलाफ ऐतिहासिक 205 रन चेज किए थे। इस मैच में भी बैटिंग फ्रेंडली पिच मिल सकती है और टॉस जीतने वाली टीम चेज करने का फैसला ले सकती है।

गुजरात की बात करें तो टीम ने पिछले मैच में यश दयाल की जगह मोहित शर्मा को मौका दिया था और यह फैसला टीम के काफी काम आया। मोहित प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। विजय शंकर को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था और टीम उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में लाना चाहती थी, लेकिन इसका मौका नहीं आया। अगर गुजरात टीम आज पहले बल्लेबाजी करती है तो विजय शंकर को स्टार्टिंग-11 में लिया जा सकता है। इसके अलावा राशिद खान और अल्जारी जोसेफ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 

राजस्थान की बात करें तो चेन्नई के खिलाफ मैच में ट्रेंट बोल्ट नहीं खेले थे। इस मैच में उनकी वापसी हो सकती है। ऐसा हुआ तो वह एडम जैम्पा को रिप्लेस करेंगे। इसके अलावा रियान पराग की जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है। राजस्थान को अगर यह मैच जीतना है तो जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। वहीं, बीच के ओवरों में संजू सैमसन और पडिक्कल को रन बनाने होंगे। शिमरोन हेटमायर शानदार फॉर्म में चल रहे और वह मैच फिनिश करने का रोल फिर से निभा सकते हैं। गेंदबाजी में टीम संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें