इस सीजन में यह आईपीएल का दूसरा मैच है, जो पुणे की पिच पर खेला जा रहा है। पहले मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था और दूसरी पारी में शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट निकाले थे।
आईपीएल 2022 के दसवें मैच में गुजरात की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और यह मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं गुजरात ने लखनऊ को हराया था। दोनों टीमों के शुरुआती बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, लेकिन निचले क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
दोनों टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी और इसमें ओस का योगदान भी काफी ज्यादा था। इस मैच में भी मौसम औप पिच अहम रोल अदा कर सकती है। खासकर गुजरात की गेंदबाजी काफी मजबूत है और लखनऊ के बाद दिल्ली के बल्लेबाज भी गुजरात के खिलाफ धराशायी हो सकते हैं।
कैसी रहेगी पुणे के पिच
इस सीजन में यह आईपीएल का दूसरा मैच है, जो पुणे की पिच पर खेला जा रहा है। पहले मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था और दूसरी पारी में शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट निकाले थे। राजस्थान के तेज गेंदबाजों को भरपूर स्विंग मिली थी और हैदराबाद के बल्लेबाज रनों के लिए जूझ गए थे।
आमतौर पर पुणे की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है, लेकिन पिछले मैच में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। सही लाइन लेंथ में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है, लेकिन खराब टप्पे पर गेंद करने पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। वहीं दूसरी पारी में ओस आती है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
कैसा रहेगा मौसम
पुणे का मौसम शाम के समय ठंडा हो जाता है, ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन ओस गिरने पर बल्लेबाजी आसान हो जाती है। मैच के दौरान तापमान 28 डिग्री के आसापास रहेगा। हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उमस 70 प्रतिशत तक रह सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। गुजरात के गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिलने की संभावना है, जबकि दिल्ली के पास अभी भी नॉर्टजे जैसे प्रमुख तेज गेंदबाज नहीं हैं।