फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी से नाराज कोच बोले, 'सीखो कुछ विराट कोहली से'

Sat, 29 Dec 2018 06:51 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक टीम के पहली पारी में कम स्कोर पर सिमटने से निराश हैं और उन्होंने अपने बल्लेबाजों से कहा कि वे पारी को आगे बढ़ाने की कला भारतीय कप्तान विराट कोहली से सीखें। आस्ट्रेलियाई टीम तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 66.5 ओवर में महज 151 रन पर सिमट गयी थी। हिक ने अपने बल्लेबाजों को कोहली के पहली पारी में बनाये गये 82 रन का उदाहरण दिया जिसके लिए उन्होंने 204 गेंदों का सामना किया था।

विज्ञापन


हिक ने शनिवार को एसईएन रेडियो से कहा, 'हमने बात की कि कोहली ने पारी को कैसे आगे बढ़ाया। चेतेश्वर पुजारा और यहां तक कि कोहली, जो विस्फोटक बल्लेबाजी करने वालों में से एक हैं, उन्होंने भी 25-26 गेंद में 20 रन बनाये और फिर उन्होंने धीरे धीरे अपनी पारियां आगे बढ़ायीं।'

उन्होंने कहा, 'दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए पारी को परिस्थितियों के हिसाब से आगे बढ़ाना अहम होता है, अगर आप ऐसे नहीं हो तो आप उन्हें खेलते हुए देखो और उनसे सीखो कि वे कैसे कर रहे हैं।' हिक ने कहा, 'निश्चित रूप से कुछ चीजें ऐसी हैं जो हमारे खिलाड़ी सीख सकते हैं। इसके लिए काफी अनुशासन और संयम की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिए आपके अंदर इच्छा होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें