फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर ही नहीं बेहतरीन गोल्फर भी हैं ये खिलाड़ी, लारा ने बॉल के बारे में बताई मजेदार बात

Tue, 06 Nov 2018 10:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रायन लारा के लिए मूव करती या उछाल लेती गेंद कभी चिंता का विषय नहीं रही लेकिन अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज के लिये गोल्फ की छोटी सी गेंद किसी सरदर्द से कम नहीं है।
विज्ञापन


लारा ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, ‘हां, गोल्फ अजीब खेल है। मैं क्रिकेट की मूव करती या उछाल लेती गेंदों को खेलने में सक्षम हूं लेकिन इस छोटी सी गेंद ने शुरुआती वर्षों में मेरे लिए किसी सरदर्द से कम नहीं थी लेकिन इसने मुझे सिखाया कि गेंद पर नियंत्रण रखने के लिये कैसे अनुशासित होना है।’ 

लारा ने 1994 में गोल्फ में हाथ आजमाना शुरू किया और उन्होंने वेस्टइंडीज में खिताब भी जीते हैं। जिन क्रिकेटर्स ने गोल्फ में हाथ आजमाये उनके बारे में लारा ने कहा कि कपिल देव और जैक कैलिस का गोल्फ के प्रति प्यार जगजाहिर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक है। 
विज्ञापन


लारा ने कहा, ‘हमने जैक कैलिस और कपिल देव के बारे में सुना है लेकिन मैंने रिकी पोंटिंग को सर्वश्रेष्ठ पाया। उनकी पुटिंग थोड़ी बेहतर है और इस मामले में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’

उन्होंने अमेरिका के एक टूर्नामेंट में कपिल के साथ गोल्फ खेलने के अनुभव के बारे में भी बताया। लारा ने कहा, ‘हम अमेरिका में एक टूर्नामेंट में खेल रहे थे। मेरा सामना अमेरिका के एमेच्योर से था। उसने मुझे हरा दिया। इसके बाद मैं कपिल के पास गया और मैंने कहा कि यह अमेरिकी खिलाड़ी अविश्वसनीय है।’

उन्होंने कहा, ‘कपिल ने मजाक उड़ाया और उसके खिलाफ खेलने के लिये चला गया। उन्होंने वापस लौटकर मुझे बताया कि उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी को हरा दिया है। वह कपिल था एक मंझा हुआ गोल्फर।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें