फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 चौके और 5 छक्के भी लगाया फिर भी बना 'खलनायक'

Fri, 21 Nov 2014 04:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल ने मनोज तिवारी के बेहतरीन शतक की बदौलत विदर्भ को 17 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


राजकोट में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित नहीं हुई। बंगाल ने 5 विकेट पर 318 रनों का विशाल स्कोर बनाया। तिवारी ने 101 गेंदों में 4 चौकों और 9 छक्कों के साथ 130 रन की धुआंधार पारी खेली। ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी ने भी 113 गेंदों में 9 चौकों के साथ 84 रन ठोके।

जवाब में विदर्भ की टीम 8 विकेट पर 301 रन ही बना सकी। दिलचस्प बात यह है कि विदर्भ की ओर से 2 शतक लगे इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा।

विदर्भ के ओपनर फैज फजल ने 111 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों के साथ 105 रन बनाए जबकि एस बद्रीनाथ ने 94 गेंदों में 13 चौकों के साथ 100 रन की पारी खेली। वहीं बंगाल के तेज गेंदबाज वीर प्रताप सिंह ने 6 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स में विजय हजारे ट्रॉफी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में 50-50 ओवरों के एकदिवसीय मुकाबले खेले जाते हैं। टूर्नामेंट अब नॉक आउट दौर में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

आखिरी बॉल पर एक रन से हारी टीम

विजय हजारे वनडे ट्रॉफी के एक अन्य मुकाबले में ओडिशा ने गोवा पर एक रन से रोमांचक जीत हासिल की। टॉस जीतकर गोवा ने ओडिशा को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। ओडिशा की ओर से अनुराग सारंगी और कप्तान बिपलब समात्रे ने शतक ठोके, इसके बावजूद टीम निर्धारित 50 ओवर नहीं खेल सकी और 49.4 ओवर में 289 रन पर निपट गई।

अनुराग सारंगी ने 112 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के के साथ 112 रन जबकि समात्रे ने 73 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों के साथ आतिशी 100 रन बनाए।

जवाब में अमोघ सुनील देसाई की 110 रन की पारी के बावजूद गोवा 9 विकेट पर 288 रन ही बना सकी। अमोघ ने 139 गेंद खेलते हुए 12 चौके और एक छक्का लगाया।

आखिरी बॉल पर गोवा को जीत के लिए 3 रन की दरकार थी लेकिन स्पिनर शादाब जकाती की गेंद पर चोटिल बल्लेबाज शगुन कामत सिर्फ एक रन ही बना सके। कामत 87 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों के साथ 92 रन की नाबाद पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें