फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'बुमराह नहीं होते तो सीरीज एकतरफा होती', ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने भारतीय गेंदबाज को सराहा

Wed, 01 Jan 2025 03:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुमराह ने अभी तक सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है तथा 20 से भी कम औसत से 30 विकेट लिए हैं। भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके कारण टीम पीछे चल रही है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा की है। उनका कहना है कि अगर बुमराह अपनी टीम के लिए योगदान नहीं देते तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एकतरफा हो जाती। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे है और तीन जनवरी से सिडनी में आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना है। 
विज्ञापन

मौजूदा सीरीज में बुमराह ने किया प्रभावित 
बुमराह ने अभी तक सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है तथा 20 से भी कम औसत से 30 विकेट लिए हैं। भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके कारण टीम पीछे चल रही है। मैकग्रा ने कहा, बुमराह भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है और अगर वह नहीं होता तो सीरीज पूरी तरह से एकतरफा होती। इससे पता चलता है कि वह कितना खास है।

बुमराह के प्रशंसक हैं मैकग्रा 
मैकग्रा ने बुमराह के छोटे रनअप के बारे में कहा, बुमराह बेहतरीन गेंदबाज है जिसने परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का तरीका ढूंढ लिया है। जिस तरह से वह रनअप में आखिरी कुछ कदमों में अपनी पूरी ताकत झोंक देता है, वह वास्तव में अविश्वसनीय है। उसका हाथ पीछे की तरफ अधिक झुकता है जैसा कि मेरे मामले में भी था। उसका इस पर शानदार नियंत्रण है और वह इसका अच्छी तरह से प्रयोग करता है। मैं बुमराह का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा,  भारत क्रिकेट के प्रति जुनूनी है। प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अच्छा युवा तेज गेंदबाज है और मुझे विश्वास है कि आगे उसका करियर शानदार होगा। भारत के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है तथा ऐसा केवल गेंदबाजी ही नहीं बल्लेबाजी में भी है। उसके पास यशस्वी जयसवाल जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। इन युवा खिलाड़ियों की सबसे खास बात यह है कि वे बेखौफ होकर खेलते हैं। हमारे पास भी सैम कोंस्टास के रूप में ऐसा खिलाड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें