आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने गैरी कर्स्टन को मुख्य प्रशिक्षक पद से हटा दिया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोच के रूप में बेहद सफल रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने टीम इंडिया को 2011 का विश्व कप जिताने में भी बड़ी भूमिका अदा की थी।
दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने दो सीजनों में वह खास कुछ नहीं कर सके।
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम सबसे निचले दो पायदानों पर रही।
दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने कहा कि गैरी ने अपने अपार अनुभव से टीम के लिए काफी योगदान किया। हम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामना देते हैं।