फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जॉर्ज बैली को दिलाई एशेज सीरीज में जगह

Tue, 12 Nov 2013 01:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में भारत में खत्म हुई वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने वाले जॉर्ज बैली को अनोखा इनाम मिला है।
विज्ञापन


माइकल क्लार्क के अनफिट होने के कारण बैली को भारत दौरे में कंगारू टीम की कमान बैली को सौंपी गई थी। पहली बार वनडे में कंगारू टीम की कप्तानी करने वाले बैली ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया।

जॉर्ज बैली के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के लिए टेस्ट टीम में पहली बार उन्हें शामिल किया है। वह टेस्ट टीम में शामिल होने वाले ऑस्ट्रेलिया के 435वें क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन


पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में बैली के अलावा जेम्स फॉकनर को भी शामिल किया गया है। इस टीम में शामिल होने के लिए बैली ने तस्मानिया के बल्लेबाज एलेक्स ढूलन को पीछे छोड़ा है।

रिटर्न एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। टेस्ट टीम में जगह पाने वाले बैली का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हाल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। तस्मानिया की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले बैली पिछले साल महज 18.28 की औसत से 256 रन ही बना सके थे।

हालांकि इस बार भारत में खत्म हुई सात मैचों की वनडे सीरीज में बैली ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाया था।

टीम चुनना मुश्किल नहीं : क्लार्क
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में सुधार की बहस के बीच कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि टीम में 12 में से 11 खिलाड़ियों को चुनने में किसी प्रकार के सोच विचार की जरूरत ही नहीं होती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इस बात में संदेह नहीं कि हमारी टीम में पहले से अधिक स्थिरता आई है और मुझे यकीन है कि अधिकतर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की बदौलत खुद ही टीम का हिस्सा बन जाएंगे। हमारी टीम के बारे में सबसे दिलचस्प बात हमारी मौजूदा स्थिति है। बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में जब टीम का चयन होगा तो 12 में से 11 खिलाड़ियों को चुनने में कोई दिक्कत नहीं होगी जबकि सिर्फ एक स्थान के लिए ही चयन करना होगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें