फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप हीरो गौतम गंभीर ने लिया संन्यास, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे करियर का आखिरी मैच

Wed, 05 Dec 2018 05:50 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10

पहले 2007 के टी-20 और उसके बाद 2011 के आईसीसी विश्व कप के फाइनल में अपनी यादगार पारियों से भारत की जीत की सुनहरी इबारत लिखने वाले वर्ल्ड कप फाइनल हीरो गौतम गंभीर ने मंगलवार को संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

2 of 10
गंभीर छह दिसंबर से फिरोज शाह कोटला में आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए अपना अंतिम मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे। पिछले दो सालों से गंभीर के दिमाग में संन्यास के फैसले को लेकर झंझावत चल रहा था, लेकिन आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम से रिलीज किए जाने के बाद गंभीर ने आखिरकार संन्यास का फैसला ले ही डाला।
विज्ञापन

3 of 10
गंभीर ने संन्यास की घोषणा करने के दौरान अपने सभी कोच संजय भारद्वाज, पार्थसारथी शर्मा, जस्टिन लैंगर, नॉडी होल्डर सभी का धन्यवाद किया।

4 of 10
गौतम गंभीर
58 टेस्ट मैचों के अलावा 147 वन डे और 37 टी-20 मुकाबलों में कुल 10 हजार तीन सौ 24 रन बनाने वाले गंभीर ने अपना अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में विराट कोहली की कप्तानी में खेला। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब भी जीता।
विज्ञापन

5 of 10
दरअसल, केकेआर से निकलकर 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी संभालना गंभीर के लिए बुरा फैसला साबित हुआ। टीम को मिल रही लगातार हार के चलते उन्हें बीच में ही कप्तानी छोडनी पड़ी साथ ही अंतिम एकादश से भी स्थान गंवाना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 10
गौतम गंभीर
फिर दिल्ली की रणजी टीम में उनके साथ कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। सत्र शुरू होनने से पहले उन्होंने कप्तान बनने से इंकार कर दिया साथ ही दिल्ली के बाहर मैच खेलने में असमर्थता जता दी। गंभीर खुलासा करते हैं कि इन दिनों उनकी अंतर्मात्मा ने उन्हें संन्यास का फैसला लेने के लिए सबसे ज्यादा झकझोरा।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : Hindustan Times
आखिर में उन्होंने यह फैसला कर ही डाला। गौतम गंभीर को इस बात का गौरव है कि दो वर्ल्ड फाइनल्स में उन्होंने यादगार पारियां खेलीं। यही नहीं वह उस भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे जो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन थी, लेकिन सबसे ज्यादा गौरव उन्हें साल 2009 में साल का आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज बनने पर हुआ। यह ट्रॉफी देखकर वह अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

8 of 10
- फोटो : getty
गंभीर खुलासा करते हैं कि 2016 में राजकोट टेस्ट के बाद टीम से हटाए जाने के बाद उन्होंने वापसी के लिए अपने को समझाने की कोशिश की। उस वक्त भी उनके दिमाग में आया था कि क्या क्रिकेट छोडने का वक्त आ गया है।

9 of 10
गौतम गंभीर - फोटो : getty
2017 में अच्छे घरेलू सत्र के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में खराब प्रदर्शन ने उन्हें सबसे ज्यादा सोचने के लिए मजबूर किया। गंभीर ने आशा जताई है कि विराट की टीम ऑस्ट्रेलिया में उनकी टीम की अर्जित की गई सफलताओं को पीछे छोड़ेगी।
विज्ञापन

10 of 10
गौतम गंभीर - फोटो : getty
गंभीर याद करते हैं कि उनकी टीम ने न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक श्रृंखला जीती और ऑस्ट्रेलिया में सीबी सीरीज जीती। वह कहते हैं कि उन्हें आशा है कि यह टीम इन सफलताओं को पीछे छोड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें