फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit vs Ponting: गौतम गंभीर ने की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की बेज्जती, बोले- एशिया में उनका रिकॉर्ड घटिया

Thu, 12 Jan 2023 09:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रोहित शर्मा और रिकी पोंटिंग की तुलना पर गौतम गंभीर ने कहा कि एशिया में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड बहुत घटिया है। इस वजह से रोहित शर्मा उनसे कहीं बेहतर बल्लेबाज हैं। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कप्तान रोहित शर्मा को मौजूदा पीढ़ी में टी20 और वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। हालांकि, रोहित ने अपने करियर की शुरुआत में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी और कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन 2013 में उन्होंने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और इतिहास रच दिया। वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं और अब उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग से होने लगी है। 
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने वनडे में 30 शतक लगाए हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा वनडे में 29 शतक के साथ चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा इसी साल रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हालांकि, भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि रोहित पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग की तुलना में एक बेहतर बल्लेबाज है।
विज्ञापन

गंभीर ने कहा कि एशिया में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड बहुत घटिया है। उन्होंने कहा "आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि पिछले चार या पांच वर्षों में उन्होंने इतने शतक बनाए हैं। पिछले पांच-छह वर्षों से पहले रोहित शर्मा में यह निरंतरता नहीं थी। उन्होंने निश्चित रूप से पिछले पांच-छह-सात वर्षों में लगभग 20 शतक बनाए हैं।" नहीं, वह रिकी पोंटिंग से बेहतर खिलाड़ी है।

गंभीर के साथी पैनलिस्ट और भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर भी गंभीर की टिप्पणी से हैरान रह गए। शो को होस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि आप ब्रेकिंग न्यूज से चूक गए। रिकी पोंटिंग के 30 में से छह वनडे शतक एशियाई जमीन पर आए हैं। इस दौरान उनका औसत 41 का रहा है। वहीं, रोहित ने एशिया के बाहर 13 शतक लगाए हैं। 2019 विश्व कप में रोहित ने इंग्लैंड की जमीन पर पांच शतक लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें