फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप: गौतम का 'गंभीर' बयान, बोले- भावनाएं आपको मैच नहीं जीता सकतीं, गेंद-बल्ले से करना होगा कमाल 

Fri, 16 Jul 2021 09:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गौतम गंभीर ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे युवा खिलाड़ियों को शांत बनाए रखें क्योंकि भावनाएं आपको क्रिकेट का मैच नहीं जीता सकतीं बल्कि गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला ही आपको क्रिकेट मैच जीता सकता है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने करियर में कई भारत-पाक मैचों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ी जैसे कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा इस मुकाबले में बड़ी भूमिका अदा करेंगे। बता दें कि इस साल अक्तूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 के एक ही ग्रुप में रखा गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा।

विज्ञापन

भावनाएं आपको मैच नहीं जीता सकतीं

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'आईसीसी टी-20 विश्व कप स्पेशल' में कहा, 'सीनियर खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे युवा खिलाड़ियों को शांत बनाए रखें क्योंकि भावनाएं आपको क्रिकेट का मैच नहीं जीता सकतीं बल्कि गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला ही आपको क्रिकेट मैच जीता सकता है।' उन्होंने कहा, 'इसलिए जब भारतीय टीम पाकिस्तान से खेलेगी तो विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर काफी जिम्मेदारी होगी।' 
विज्ञापन

2007 और 2011 की जीत को पीछे छोड़ देना चाहिए

उन्होंने कहा कि भारत को 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वन-डे विश्व कप की जीत को पीछे छोड़ देना चाहिए। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने 2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की मैच विजयी पारी खेली थी। गंभीर ने कहा, '2007 टी-20 विश्व कप की टीम का हिस्सा होना विशेष था लेकिन मैं इसे भूल चुका हूं।' उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं, तो भारत को उससे आगे बढ़ने की जरूरत है। इसे 13 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और मुझे लगता है कि हमें 2007 और 2011 की जीत को पीछे छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें