फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे और मोर्गन को अंत तक खेलना चाहिए था'

Wed, 17 Apr 2013 01:29 AM IST
मोहाली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों मात्र चार रन से मिली पराजय के बाद कहा कि उन्हें मैच के अंत तक मैदान पर टिककर खेलना चाहिए था।
विज्ञापन


मैच के बाद गंभीर ने कहा, ‘मुझे और मोर्गन को टिककर खेलना चाहिए था और मैच को पूरा करना चाहिए था। इस खेल का प्रारूप ही ऐसा है। हमें सोचकर और मजबूत रणनीति के साथ खेलने की जरूरत होती है। जो भी मैदान पर हैं उसे मैच को अंत तक ले जाना चाहिए।’

नाइटराइडर्स के कप्तान गंभीर ने शानदार 60 और इयोन मोर्गन ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली लेकिन टीम का अन्य कोई बल्लेबाज चल नहीं सका और 158 के लक्ष्य से मात्र चार रन पिछड़कर टीम को किंग्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


गंभीर ने साथ ही विपक्षी टीम के गेंदबाजों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘विश्व स्तरीय स्पिनर आपके खिलाफ खेल रहे होते हैं तो उनके पास कई तरह की योजना होती है। ऐसे में बेहद सोच समझकर खेलना जरूरी होता है।’

कप्तान ने साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मोर्गन टीम का आगामी मैचों में इसी तरह से साथ देंगे और जीत के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।

आईपीएल के पांचवें संस्करण की विजेता रही नाइटराइडर्स ने टूर्नामेंट में अब तक पांच मैचों में से केवल दो ही जीते हैं और यह उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से पराजय का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें