फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री पर भड़के गौतम गंभीर, बोला- उन्होंने अपने करियर में किया ही क्या है?

Sat, 15 Dec 2018 01:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को आड़े हाथों लिया है। हाल ही में संन्यास लेने वाले दिल्ली के इस क्रिकेटर ने न्यूज 18 से बात करते हुए कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर कोच रवि शास्त्री ने मौजूदा भारतीय टीम को पिछले 15-20 साल में विदेशी दौरे करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम बताया था, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि, 'मेरी समझ में नही आता कि शास्त्री ने किया क्या है? उनके करियर में कौन सी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।'
विज्ञापन

3 of 4
गंभीर का कहना है, 'जिन लोगो ने अपने करियर में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं किया होता वही ऐसी बातें करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के अलावा शास्त्री ने कुछ खास नहीं किया है। मुझे भरोसा है कि लोग शास्त्री की बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे। मुझे लगता है उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं देखा है क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह इस तरह का बयान नहीं देते।'
विज्ञापन

4 of 4
गौतम गंभीर यहीं नहीं रुके। उनका कहना था कि अगर कोई टीम विदेश में 4-1 से भी सीरीज जीत ले तब भी कोई ऐसी बात नहीं कहेगा कि यह विदेश दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें