फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat vs Gambhir: विराट को अपना 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड देने वाले गंभीर कैसे बन गए उनके विरोधी, जानें पूरी कहानी

Tue, 02 May 2023 01:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गौतम गंभीर ने 2009 में विराट के साथ शतकीय पारी खेली थी और अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड कोहली को दे दिया था। हालांकि, आगे चलकर दोनों दुश्मन बन गए और अब मैदान पर खुलकर एक-दूसरे से उलझे हैं। 
 
विज्ञापन
गौतम गंभीर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में लखनऊ और बैंगलोर के मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद यह मैच फैंस के लिए यादगार हो गया। हालांकि, यह मैच किसी अच्छी वजह से चर्चा में नहीं रहा। विराट कोहली इस मैच में अलग-अलग खिलाड़ियों से उलझते रहे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई बहस पर हो रही है। ये दोनों खिलाड़ी दूसरी बार आईपीएल में एक-दूसरे से भिड़े हैं। इससे पहले 2013 में भी ये दोनों आमने-सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


गौतम गंभीर और विराट कोहली कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली के लिए अपना घरेलू क्रिकेट खेला है। ऐसे में गंभीर कोहली को अपना छोटा भाई मानते थे। साल 2009 में जब विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक लगाया था। उसी मैच में गौतम गंभीर ने 150 रन की पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। हालांकि, गंभीर ने यह अवॉर्ड विराट कोहली को दे दिया था। इसके बाद गंभीर की खूब सराहना हुई थी, क्योंकि उन्होंने एक युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने के लिए त्याग किया था।

विराट कोहली और गौतम गंभीर
धोनी की वजह से पड़ी दरार
खेल जगत से जुड़े कई लोगों का मानना है कि गंभीर और कोहली की दोस्ती धोनी की वजह से टूटी। गौतम गंभीर को महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा पसंद नहीं थे। वहीं, विराट कोहली शुरुआत से ही धोनी के करीबी खिलाड़ियों में शामिल रहे। इसी वजह से गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच भी अनबन हो गई। हालांकि, खुले तौर पर यह किसी के सामने नहीं आया। 

2013 में हुई थी बहस
साल 2013 में गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलते थे। एक मैच में जब विराट आउट हो गए तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह आउट हो चुके हैं। निराशा के साथ वह क्रीज पर खड़े थे। ऐसे में गंभीर ने कुछ अपशब्द बोलते हुए कोहली से कहा कि आप मैदान से बाहर क्यों नहीं जा रहे हैं। कोहली ठीक से सुन नहीं पाए और उन्होंने गंभीर से पूछा कि क्या कहा आपने। इस पर गंभीर ने अपशब्द और अपनी बात दोहरा दी। इसके जवाब में कोहली ने भी कुछ अपशब्द कहे। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के काफी करीब आ गए। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों और अंपायरों ने दोनों को अलग किया।

विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : DNA India
विराट और गंभीर के बीच अनबन यहीं से सामने आ गई थी। हालांकि, इसके बाद दोनों खिलाड़ी कभी सार्वजनिक रूप से नहीं टकराए। अलग-अलग मौकों पर गंभीर और विराट के अनबन की बातें सामने आती रहीं, लेकिन आईपीएल 2023 में यह मनमुटाव एक बार फिर खुलकर सामने आया।
विज्ञापन

आईपीएल 2023 में क्या हुआ
इस सीजन लखनऊ और बैंगलोर के बीच पहला मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। यह रोमांचक मैच लखनऊ ने आखिरी गेंद में एक विकेट से जीता था। इसके बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर ने जीत के बाद बैंगलोर के फैंस को चुप रहने का इशारा किया था। इसके बाद दूसरे मैच में जब आरसीबी की टीम जीत के करीब पहुंच गई तो विराट कोहली ने नवीन उल हक से कुछ कहा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अमित मिश्रा ने कोहली को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गए। 
 

मैच के बाद हाथ मिलाते हुए भी कोहली और नवीन के बीच बहस हुई। इसके बाद काइल मेयर्स कोहली से बात करने लगे। ऐसे में गंभीर आए और मेयर्स को विराट से दूर ले गए। इसके साथ ही उन्होंने कुछ कहा। गंभीर की बात सुनते ही विराट ने भी जवाब दिया और दोनों के बीच जमकर बहस हुई। अंत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने विराट और गंभीर को अलग किया। इसके बाद लोकेश राहुल ने विराट कोहली से काफी देर तक बात की और उन्हें शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें