फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बीच IPL जिस टीम की छोड़ी थी कप्तानी, अब उसे खरीदने की सोच रहे हैं गौतम गंभीर

Fri, 06 Dec 2019 02:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक GMR ग्रुप और JSW स्पोर्ट्स के पास
  • दिल्ली कैपिटल्स की हिस्सेदारी को लेकर बात कर रहे हैं गौतम गंभीर
  • 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं गंभीर
  • डील लगभग फाइनल, बस IPL गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
1 of 4
श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर
IPL 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की लगातार हार के बाद कप्तानी छोड़ने वाले गौतम गंभीर अब उसी टीम के मालिक बनने की सोच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर जल्दी ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के सहमालिक बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
गौतम गंभीर
दिल्ली कैपिटल्स में JSW स्पोर्ट्स और GMR ग्रुप के पास 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक गंभीर करीब दो महीने से इस बारे में से बात कर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 4
जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स - फोटो : ट्विटर
JSW स्पोर्ट्स ने इस टीम में पिछले साल ही 550 करोड़ रुपये में 50 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम की थी और इसके बाद उसने इस टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया था। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बारे में डील पक्की हो चुकी है और अब सिर्फ IPL गवर्निंग काउंसिल से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

4 of 4
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि गौतम गंभीर की ओर से इस बारे में अबतक कुछ भी नहीं कहा गया है। दूसरी ओऱ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यह साफ किया है कि इस बारे में बातचीत जारी है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें