गंभीर ने Ro-Ko की साझेदारी को सराहा
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में गंभीर ने कहा, 'बल्ले से मुझे लगा कि शुभमन और रोहित के बीच की साझेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण थी। फिर रोहित और विराट के बीच की साझेदारी भी शानदार रही। रोहित के बल्ले से शतक निकला जो लाजवाब था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि रोहित और कोहली ने मैच फिनिश किया।' गंभीर ने इस बात पर खुशी जताई कि रोहित और कोहली दोनों ने नाबाद रहते हुए लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। गंभीर ने कहा, मुझे लगता है कि यह टीम के दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण था और हम इन लक्ष्यों का पीछा करते हुए कितने क्लिनिकल हो सकते हैं और हम बहुत अच्छे थे।
सीरीज के बाद रोहित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज के मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी सदस्यों ने रोहित के लिए ताली बजाई और पूर्व कप्तान ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। रोहित और कोहली रविवार को अपने घर लौट गए हैं, जबकि टी20 सीरीज में खेलने वाले खिलाड़ी टीम से जुड़ गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब 29 अक्तूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।