फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: गौतम गंभीर कैसे बने दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान, हुआ खुलासा

Thu, 08 Mar 2018 12:38 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली, 7 मार्च, 2018
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन

टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर को 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 11 के लिए बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान घोषित कर दिया गया। गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान किए जाने की औपचारिक घोषणा टीम के मुख्य कार्यकारी हेमंत दुआ ने की। 

विज्ञापन


इसके साथ ही सात बरस बाद गंभ़ीर की 'घर' वापस हो गई। दुआ ने दिल्ली डेयरडेविल्स की जर्सी भी लॉन्च की। इस मौके पर गंभीर के साथ टीम इंडिया को हाल ही में न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप जितवाने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में शामिल ओपनर मनजोत कालरा और फिर टीम में वापसी करने वाले विकेटकीपर नमन ओझा भी शामिल थे। 

'गौतम गंभीर के डेयरडेविल्स के कप्तान रूप में नाम पर मुहर मुमकिन' शीर्षक से खबर 'अमर उजाला’ ने सबसे पहले प्रकाशित की थी। 

आईपीएल 11 के मैच 7 अप्रैल से 27 मई, 2018 तक भारत में विभिन्न मैदानों पर होंगे। इसमें सभी आठ फ्रेंचाइजी टीमें अपने घर और प्रतिद्वंद्वी के घर में जाकर खेलेंगी। दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल 2018 में अपने अभियान का आगाज दूसरे दिन यानी आठ अप्रैल को अपने घर में फिरोजशाह कोटला मैदान पर किंग्स इलेवन, पंजाब के खिलाफ मैच से करेगी। 

विज्ञापन

इस खिलाड़ी की चाल हुई कामयाब और गंभीर बन गए कप्तान

gautam gambhir
दिल्ली अपने सभी सातों घरेलू मैच अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर ही खेलेगी। डायकिन दिल्ली डेयरडेविल्सम का टीम स्पॉन्सर है जबकि नेचर फ्रेश और सुजुकी मोटरसाइकिल प्रिसिंपल स्पॉन्सर हैं। 

गंभीर को 2018 आईपीएल के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान नियुक्त कराने में टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच रिकी पॉप्टिंग की चली। गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा मुक्त किए जाने के बाद 2018 के लिए आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस सीजन के लिए दो करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है। 

रिकी पॉन्टिंग के 'गौती' (गंभीर) की बतौर कप्तान काबलियत के कायल होने से उनका दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान चुना जाना महज औपचारिकता ही था। ऐसे में बुधवार को गौतम गंभीर के नाम पर दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान के रूप में बस मुहर लगने की औपचारिकता ही पूरी की गई। 

गौतम गंभीर आईपीएल में शुरू के तीन सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं और 2011 में उन्हें केकेआर ने नीलामी में खरीदा था। तब केकेआर को उन्होंने शीर्ष चार में पहुंचाया था। 2012 और 2014 में अनुकरणीय नेतृत्व और बेहरतीन बल्लेबाजी कर गौतम गंभीर ने आईपीएल में खिताब जितवाए थे। गंभीर आईपीएल में कुल 148 मैच खेल कर 35 हाफ सेंचुरी सहित 4132 रन बना चुके हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च निजी स्कोर 93 रन है। 

दिल्ली डेयरडेविल्स के नए कोच पॉन्टिंग का मानना है कि बतौर कप्तान गंभीर टीम में शामिल भारत के युवा तुर्कों के साथ इस सीजन में दिल्ली टीम को नया मुकाम दिला सकते हैं। गंभीर (2011 से 2017) सात बरस तक आईपीएल में केकेआर लिए खेले और उसके लिए 122 मैच खेल कर 3345 रन बनाए।
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

delhi daredevils
अब तक हुए आईपीएल के कुल दस संस्करणों में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा तीन बार, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने दो-दो बार तथा डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक -एक बार खिताब जीता है। 

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम : 

बल्लेबाज : गौतम गंभीर (कप्तान), जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो।

विकेटकीपर : ऋषभ पंत , नमन ओझा।

ऑलराउंडर : क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, डैनियल क्रिश्चियन, गुरकीरत सिंह मान, जयंत यादव।

तेज गेंदबाज : कासिगो रबाड़ा, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, हर्षल पटेल, सायन घोष।

स्पिनर : अमित मिश्रा,शाहबाज नदीम, राहुल तेवलिया, अभिषेक शर्मा, संदीप लछिमाने। 
सपोर्ट स्टाफ : हेड कोच: रिकी पॉन्टिंग। गेंदबाजी कोच: जेम्स हॉप्स।

असिस्टेंट कोच: प्रवीण आमरे और श्रीधरन श्रीराम। फील्डिंग कोच : शुभदीप घोष। फिजियो: पॉल क्लोज। फिटनेस कोच : रजनीकांत शिवागननम। 

दिल्ली डेयरडेविल्स के 2018 के मैच : 

8 अप्रैल : वि. किंग्स इलेवन पंजाब, फिरोजशाह कोटला , नई दिल्ली शाम 4 बजे से। 

11 अप्रैल : वि. राजस्थान रॉयल्स, साई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, रात8 बजे से। 

14 अप्रैल : वि. मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम चार बजे से। 

16 अप्रैल :कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर),ईडन गार्डन, कोलकाता, रात 8 बजे से । 

21 अप्रैल :रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (आरसीबी),फिरोजशाह कोटला, नई दिल्ली रात 8 बजे। 

23 अप्रैल: वि. किंग्स इलेवन पंजाब, होल्कर स्टेडियम, इंदौर, रात 8 बजे से। 

27 अप्रैल : वि.कोलकाता नाइट राइडर्स, फिरोजशाह कोटला, नई दिल्ली रात 8 बजे से। 

30 अप्रैल: वि. चेन्नै सुपर किंग्स, एमए चिदांबरम स्टेडियम,चेन्नै, रात 8 बजे से 

2 मई : वि. राजस्थान रॉयल्स , फिरोजशाह कोटला, नई दिल्ली रात 8 बजे से। 

5 मई : वि.सनराइजर्स हैदराबाद, राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद, रात 8 बजे से। 

10 मई: वि.सनराइजर्स हैदराबाद, फिरोजशाह कोटला, नई दिल्ली रात 8 बजे से। 

12 मई : वि. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर,एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू, रात 8 बजे से। 

18 मई : वि. चैन्ने सुपर किंग्स, फिरोजशाह कोटला, नई दिल्ली रात 8 बजे से। 

20 मई : वि. मुंबई इंडियन ,फिरोजशाह कोटला, नई दिल्ली रात 8 बजे से। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें