वेंकटेश प्रसाद का चयनकर्ताओं और गंभीर पर हमला
प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'हम सफेद गेंद क्रिकेट में शानदार रहे हैं, लेकिन इस तरह की प्लानिंग के साथ हम खुद को शीर्ष टेस्ट टीम नहीं कह सकते। चयन में स्पष्टता की कमी और ओवर-टैक्टिकल सोच टीम को नुकसान पहुँचा रही है। पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं।'
उन्होंने सीधे तौर पर कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को जिम्मेदार ठहराया। गंभीर के कोच बनने के बाद भारत का टेस्ट रिकॉर्ड लगातार चर्चा में रहा है। प्रसाद के अनुसार टीम में बिना ठोस योजना के बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे स्थिरता प्रभावित हो रही है।