फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर को फैंस ने किया जमकर ट्रोल, कहा- क्रिकेट छोड़ मंदबुद्धि नेता बनकर खा रहे गाली

Fri, 15 Nov 2019 04:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि गंभीर दिल्ली में प्रदूषण पर बैठक को छोड़ इंदौर में जलेबी खाते नजर आए। टीम इंडिया 

विज्ञापन

 

बता दें कि दिल्ली के प्रदूषण पर शुक्रवार को संसद की स्टैंडिंग कमिटि फॉर अर्बन डेवलपमेंट की बैठक बुलाई गई थी। इसमें कमिटी के सभी सदस्यों और अधिकारियों को जाना था। मगर हैरत की बात यह रही कि बैठक में करीब 30 में से पांच सदस्य ही पहुंचे। 
 

इसके बाद दिल्ली की आप सरकार ने गौतम गंभीर को आड़े हाथ लिया है। आप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर गंभीर पर निशाना साधा और लिखा, 'दिल्ली प्रदूषण के कारण बेदम है और गौतम गंभीर इंदौर में मस्ती करने में बिजी हैं। सांसद को दिल्ली आना चाहिए और वायु प्रदूषण पर हो रही मीटिंग में शामिल होना चाहिए। मीटिंग कैंसल हो गई क्योंकि एमसीडी, डीडीए, पर्यावरण मंत्रालय और दिल्ली के सांसद नदारद रहे।'
 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एक नवंबर को गौतम गंभीर के द्वारा किए गए ट्वीट का बदला लिया है। गंभीर ने ट्वीट किया था, 'दिल्ली बेदम है और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एफवाईआई सेंटर, ईस्टर्न एक्सप्रेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री को जाकर देखना चाहिए कि कितनी कंस्ट्रक्शन साइट्स को ढका गया है। इडीएमसी ने 70 करोड़ की कीमतों की 52 सुपर मशीन लगाई हैं ताकि प्रदूषण कम हो और डीडीए ने सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान किया है।'
 

 

इसके अलावा फैंस भी प्रदुषण की बैठक में गंभीर के शामिल नहीं होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जता रहे हैं। 
   
 
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें