फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी ने किया नदीम गौरी को निलंबित

Fri, 12 Oct 2012 01:14 PM IST
लाहौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्टिंग आपरेशन में फिक्सिंग करते पकड़े गए अंपायर नदीम गौरी को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से निलंबित कर दिया है। पीसीबी ने कहा कि गौरी जिस तरह से स्टिंग आपरेशन में बात करते हुए दिखाए गए हैं उससे सीधे उन पर संदेह पैदा होता है। ऐसे में कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें वापसी की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


पीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘बोर्ड ने फिक्सिंग के खिलाफ हमेशा ही कड़ा रवैया अपनाया है। इसलिए गौरी को निलंबित किया जा रहा है। वीडियो क्लिप में गौरी का रवैया संदिग्ध था ऐसे में उनके खिलाफ सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें वापसी की इजाजत नहीं होगी।’

प्रेजिडेंट ट्रॉफी में गौरी को चार मैचों में अंपायरिंग सौंपी गई थी। हालांकि उन्होंने एक मैच में ही अपनी भूमिका निभाई थी। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि गौरी को उनका बकाया अदा किया जा चुका है। हालांकि गौरी खुद पर लगे आरोपों से इंकार कर चुके हैं। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें