रवि शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच चुने जाने के बाद कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं। कोच के चयन के लिए जिम्मेदार सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली सीएसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि सीएसी ने दवाव में रवि शास्त्री का कोच के रूप में चयन किया है। इस तरह के उठ रहे कई तरह के सवालों का बीसीसीआई ने खंडन कर सफाई दी है।
गुरुवार को बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसका उन्होंने पूरी पारदर्शिता प्रोफेशनलिज्म और दृढ़ता के साथ निर्वहन किया। बीसीसीआई ने आगे कहा, रवि शास्त्री का टीम के नए मुख्य कोच के रूप में चयन उनके द्वारा दिए गए प्रेजेन्टेशन और उनके टीम इंडिया के कोच के रूप में विजन के आधार पर किया गया। जिससे की टीम इंडिया सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगी।
CAC's Sourav Ganguly, Sachin Tendulkar and VVS Laxman have executed assigned task with total transparency, professionalism & commitment:BCCI
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017
Recommendation for Ravi Shastri was made on merit of his presentation&vision that he projected for taking the team to greater heights:BCCI
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017
जहीर खान और राहुल द्रविड़ की बॉलिंग और बैटिंग कोच के रूप में उठ रहे सवालों पर बीसीसीआई ने कहा, सीएसी ने इस बारे में रवि शास्त्री से चर्चा की और इसके बाद ही यह निर्णय लिया कि बैटिंग और बॉलिंग कोच टीम को विदेशी दौरों पर टीम की आवश्यक्ता के अनुरूप उपलब्ध कराए जाएंगे।
CAC consulted him(Shastri)&decided on having batting and bowling consultants on overseas tour-to-tour basis,as per team requirement:BCCI
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017