फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: टूर्नामेंट स्थगित होने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बाकी मैच भारत में होने नामुमकिन

Mon, 10 May 2021 11:09 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगूली ने कहा कि आईपीएल को पहले भी रद्द किया जा सकता था। घटना के बाद बुद्धिमान बनना हमेशा मददगार साबित नहीं होता है। 
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना का कहर आईपीएल पर भी बरपा और कुछ खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल को रद्द करने का फैसला लिया गया। अप्रैल 2021 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और उस समय देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे थे, हालांकि बीसीसीआई ने बायो बबल का हवाला देते हुए कोरोना से पूरी तरह से सुरक्षित होने का दावा किया था।

विज्ञापन


दिल्ली और अहमदाबाद में मैच खेलने के बाद मामले बढ़े
आईपीएल की टीम ने मुंबई और चेन्नई में आराम से अपने मैच खेले लेकिन जैसे टीम दिल्ली और अहमदाबाद मैच खेलने पहुंची, कोरोना का संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा। आखिरकार कोविड-19 संक्रमण ने बीसीसीआई के बायो बबल सिस्टम को भी पछाड़ा और खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ समेत कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए। 

आईपीएल के रद्द होने पर सौरव गांगूली की टिप्पणी
इसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन को रद्द करने का फैसला किया। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आईपीएल को आयोजित करने के फैसले पर बीसीसीआई की काफी आलोचना हुई। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगूली ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप ऐसा कह सकते हैं कि आईपीएल को पहले ही रद्द करना देना चाहिए था। 
विज्ञापन


मुंबई और चेन्नई में मैच खेलने के दौरान मामले नहीं बढ़े लेकिन जैसे ही टीम दिल्ली और अहमदाबाद पहुंची, कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े। लेकिन आईपीएल के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता था, आप इसे सात दिन के लिए रोकते और उसके बाद ये खत्म हो जाता। सभी खिलाड़ी अपने घर लौट जाते और इसके बाद क्वारंटीन की प्रक्रिया शुरू हो जाती। 

भारत में आईपीएल दोबारा शुरू करने की बहुत कम संभावना
सौरव गांगूली ने आगे कहा कि अलग-अलग तरह की परिस्थितियां होती हैं लेकिन घटना के बाद बुद्धिमान बनना हमेशा मददगार नहीं होता। अगर खिलाड़ियों को कोरोना नहीं होता तो हम आईपीएल जारी रखते और शायद खत्म भी करते। सभी खिलाड़ी बायो बबल में रहते थे और होटल में ज्यादा भीड़ नहीं होती थी। आप दुनिया में होने वाले मैच देखिए, वहां भी कोविड पॉजिटिव हैं लेकिन मैच जारी है। यही नहीं गांगूली ने यह भी कहा कि भारत में दोबारा आईपीएल होने की बहुत कम संभावना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें