फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली ने किया निराश, कोरोना काल के बीच बेहद खराब हालातों में दिव्यांग क्रिकेटर्स

Mon, 27 Jul 2020 08:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) इस बात को लेकर निराश है कि बार बार अपील के बावजूद बीसीसीआई ने अभी तक उन्हें अपनी छत्रछाया में नहीं लिया है। संघ ने एक बयान में कहा, 'जब सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष बने थे तो कइयों को उम्मीद बंधी थी। दिव्यांग क्रिकेटरों को काफी उम्मीद थी कि कोई उनके मसले पर गौर करेगा और उनकी जिंदगी बदल जाएगी।’

विज्ञापन


इसमें कहा गया ,‘‘दिव्यांग क्रिकेटरों और दादा (गांगुली) के बीच बैठक के बाद उम्मीदें और बढ गई, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है। आशा अब निराशा में बदल गई है।’’

संघ ने कहा कि भारत में दिव्यांग क्रिकेटरों को पहचान नहीं मिली है। इसने कहा, 'बीसीसीआई ने दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए कुछ नहीं किया है। यही वजह है कि नेत्रहीन, व्हीलचेयर, मूक बधिर क्रिकेट को भारत में पहचान नहीं मिल सकी है, 'इसे खेलने वाले खिलाड़ियों को कोई मदद नहीं मिलती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें