फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव वॉ आज भी नहीं भूले गांगुली का वो चैलेंज

Sat, 03 Aug 2013 01:59 PM IST
बेंगलूरू/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान पर कई ऐसे मौके होते हैं जिसे खिलाड़ी जीवनभर नहीं भूल पाता। स्टीव वॉ उन कप्तानों में हैं जिनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष पर रही और वे गांगुली की चुनौती आज तक नहीं भुला पाए हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले तक क्रिकेट जगत में कंगारू टीम का जलवा जमकर बोल रहा था और यह टीम दुनिया में हर जगह जीत की पताका लहरा रही थी, ऐसे में गांगुली ने टीम इंडिया के जांबाज खिलाड़ियों के दम पर जोरदार चुनौती दी और उन्हें हराया भी।

यही कारण है कि आज भी स्टीव वॉ वो दिन नहीं भूले। पूर्व कप्तान स्टीव वॉ आज भी मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के दौरान तत्कालीन भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस के लिए इंतजार कराकर खेल के प्रति सम्मान में कमी दिखाई थी।
विज्ञापन


भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16 जीत का विजयी रथ कोलकाता के ईडेन गार्डंस में थम गया था।

उस विवादित मसले पर वॉ ने कहा, ‘वह हर मैच में देरी से आते थे। यह उनकी पसंद हो सकती है। मेरा मानना है कि यह गेम के प्रति सम्मान में कमी को दर्शाता है। वास्तव में इससे मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन मैच रेफरी ने उन्हें समय पर आने की हिदायत दी थी।’

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के 2-0 से पिछड़ने के सवाल पर वॉ ने कहा कि बाकी तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया वापसी करने में कामयाब रहेगा।

बकौल वॉ, ‘ऑस्ट्रेलिया ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। उम्मीद है कि हम बाकी तीन टेस्ट मैचों में वापसी करेंगे। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम गैरअनुभवी है जबकि इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों के पास खास अनुभव है।’

उन्होंने कहा, ‘हम ट्रेंट ब्रिज में पहले टेस्ट में जीत के करीब थे लेकिन वहां शिकस्त मिली। लिहाजा हमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना होगा। युवा ऑस्ट्रेलियाई टीम में काफी क्षमताएं हैं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें