ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इन दिनों नए कोच को लेकर माथापच्ची चल रही है। मौजूदा कोच जस्टिन लैंगर को दूसरा कार्यकाल मिलेगा या नहीं, इसे लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय इस पर बंटी हुई है और लोग अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इन दिनों नए कोच को लेकर माथापच्ची चल रही है। मौजूदा कोच जस्टिन लैंगर को दूसरा कार्यकाल मिलेगा या नहीं, इसे लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय इस पर बंटी हुई है और लोग अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को मुख्य कोच के अनुबंध में विस्तार करना चाहिए। अगर लैंगर से सफल कार्यकाल के बावजूद भी उसे आगे नहीं बढ़ाया जाता है तो इससे खेल ‘मूर्ख’ नजर आएगा।
विज्ञापन
लैंगर का अनुबंध जून में खत्म हो रहा है। उनकी अगुवाई में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता और हाल में एशेज में भी दबदबा बनाते हुए 4-0 से जीत दर्ज की। वह भविष्य में अपनी भूमिका को लेकर सीए से बात कर रहे हैं।
हीली ने सेन रेडियो से बातचीत में कहा, "कोच किसी भी बड़े खिलाड़ी जितना महत्वपूर्ण नहीं होता…, आप किसी सीनियर खिलाड़ी की तुलना में कोच को कहीं आसानी से बदल सकते हो। हालांकि अगर वे जस्टिन लैंगर को बर्खास्त करते हैं तो खेल मूर्ख की तरह नजर आएगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे उसे बर्खास्त करेंगे।"
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1988 से 1999 के बीच 119 टेस्ट खेलने वाले 57 वर्षीय पूर्व विकेटकीपर का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा लैंगर के नए अनुबंध के वर्षों की संख्या को लेकर हुई होगी। हीली ने कहा, "वे उसे दो साल का अनुबंध देकर अपने साथ जोड़े रखना चाहते होंगे और वह अधिक समय का अनुबंध चाहता है, उसने संभवत: उन्हें बता दिया है कि वह क्या चाहता है।"
उन्होंने कहा, ‘वह अपना पक्ष रख रहा होगा, जैसे कि वह चार साल का अनुबंध चाहता है और वे (CA) कह रहे होंगे कि आपको चार साल नहीं मिल सकते, हम आपको दो साल दे सकते हैं और हम इसे तीन तक बढ़ा सकते हैं, क्या आप इसे स्वीकार करते हो?’ इन चीजों को लेकर गतिरोध हो सकता है लेकिन देखते हैं कि कारण क्या हैं।"