फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय बाद गंभीर के खाते में आई खुशी

Fri, 16 Aug 2013 12:16 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं लेकिन उनके प्रशंसकों के लिए अब जाकर एक बड़ी खुशखबरी आई है।
विज्ञापन


इंग्लिश काउंटी क्लब एसेक्स ने इस खब्बू बल्लेबाज के साथ अपने शेष सत्र के लिए अनुबंधित किया है। एक्सेस का प्रदर्शन अब तक काउंटी में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है लेकिन टीम इस साल अपने शेष सत्र में बेहतर खेल दिखाना चाहती है।
कपिल ने भी माना लोहा, धोनी को सौंपी 'टीम' की कमान
एक समय टीम इंडिया में गौतम गंभीर की जगह पक्की थी और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में वह टीम के लिए ओपनिंग किया करते थे, लेकिन खराब फॉर्म और अपनी गरममिजाजी के कारण वह टीम से बाहर है।
विज्ञापन


गंभीर इस साल काउंटी क्रिकेट के लिए करार करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह 2012 में एसेक्स के साथ सत्र के दूसरे चरण में खेल चुके हैं।
सचिन और आप भी याद करना चाहेंगे आज का वो दिन
गंभीर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज हैमिश रदरफोर्ड की जगह लेंगे जो अपने देश की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सत्र की तैयारी में जुटने के लिए स्वदेश लौटेंगे। उम्मीद है कि गंभीर 20 अगस्त से कोलचेस्टर में नार्थम्पटनशायर के खिलाफ शुरू होने वाले मैच से पहले अपनी नई टीम से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


कांउटी चैंपियनशिप में एसेक्स को अभी छह मैच और खेलने हैं। गंभीर ने प्रथम श्रेणी में 11,274 रन और लिस्ट ए क्रिकेट में 8,815 रन बनाए हैं। एसेक्स के साथ खेलकर गंभीर अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें