बॉल टेंपरिंग मामले फंसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और पूरी टीम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी हर मामले में अपने खिलाड़ियों का बचाव करती रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया तक ने टीम की इस हरकत पर उनकी जमकर आलोचना की है।
स्मिथ को तो पहले राष्ट्रीय टीम की और फिर आईपीएल में
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा। वहीं, अब तो हालात यह होते जा रहे हैं कि हो सकता है स्मिथ
आईपीएल के 11वें संस्करण से ही बाहर हो जाएं।
इस पूरे विवाद पर एक ओर जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शर्म से अपना सिर झुकाना पड़ रहा है वहीं, इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ऑस्ट्रेलिया के ही बेन ऐंड लियाम ने बनाया है।
इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए एक रैप गाना गया है। इस वीडियो की लोकप्रियता की अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज
केविन पीटरसन भी खुद को इसे शेयर करने से नहीं रोक सके। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'ऑस्ट्रेलिया ने खुद का ही मजाक उड़ा लिया।'
देखिए वीडियो-