फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: लीग चरण के बाद टीमों को होगी दिक्कतें, वापस लौट जाएंगे इन टीमों के ये विदेशी खिलाड़ी; देखें सूची

Fri, 16 May 2025 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबले से आईपीएल 2025 का शेष चरण शुरू हो रहा है। इससे पहले जानिए सभी 10 टीमों के विदेशी खिलाड़ियों की स्थिति।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों की शुरुआत शनिवार से हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण इस लीग को बीच में ही एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था, लेकिन दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लीग दोबारा शुरू करने का फैसला किया। आईपीएल के मौजूदा सीजन में फाइनल सहित अब 17 मुकाबले और खेले जाएंगे। 
विज्ञापन

लीग शुरू होने के बाद फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ी दिक्कत विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता है। कई देशों के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता और अन्य कारणों के चलते इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे, जबकि कुछ खिलाड़ी सिर्फ ग्रुप चरण तक ही टीमों का साथ दे सकेंगे और प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है और इस कारण इन दोनों देशों के खिलाड़ियों का फाइनल तक टीम के लिए उपलब्ध होना कठिन है। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबले से आईपीएल 2025 का शेष चरण शुरू हो रहा है। इससे पहले जानिए सभी 10 टीमों के विदेशी खिलाड़ियों की स्थिति। आइए जानते हैं कि किस टीम का कौन सा विदेशी खिलाड़ी कब तक टीम के लिए उपलब्ध हो सकेगा...

गुजरात टाइटंस
गुजरात की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के करीब है, लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जोस बटलर सिर्फ ग्रुप चरण तक ही टीम के साथ होंगे और प्लेऑफ के लिए उनकी जगह कुसल मेंडिस लेंगे। शेरफाने रदरफोर्ड और कगिसो रबाडा भी लीग चरण के अंत तक टीम के साथ होंगे। वहीं, राशिद खान, करीम जनत, दासुन शनाका और गेराल्ड कोएट्जे पूरी सीजन तक टीम के लिए उपलब्ध होंगे। 

आरसीबी
आरसीबी की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी है, लेकिन उसके सामने भी चुनौतियां हैं। रोमारिया शेफर्ड, फिल सॉल्ट और जेकब बेथेल सिर्फ दो लीग मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन और लुंगी एनडिगी लीग चरण के खत्म होने तक टीम के साथ होंगे, जबकि नुवान तुषारा पूरे सत्र के लिए उपलब्ध होंगे। टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

ये भी पढ़ें: RCB vs KKR Playing-11: केकेआर-आरसीबी मुकाबले से फिर से शुरू होगी लीग, टेस्ट से संन्यास ले चुके कोहली पर नजरें

पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स के लिए मिचेल ओवन, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन लीग चरण के खत्म होने तक उपलब्ध रहेंगे। वहीं, जेवियर बार्टलेट और काइल जैमिसन टीम के साथ होंगे। जैमिसन को चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टीम में शामिल किया गया था। जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस और आरोन हार्डी की उपलब्धता पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

मुंबई इंडियंस
विल जैक्स लीग चरण के खत्म होने तक मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो उनकी जगह जॉनी बेयरस्टो ले सकते हैं। ऐसे ही रियान रिक्लेटन भी लीग चरण तक साथ होंगे और प्लेऑफ में उनकी जगह रिचर्ड ग्लीसन ले सकते हैं। बेवोन जैकब और कॉर्बिन बॉश ग्रुप चरण तक उपलब्ध होंगे। वहीं, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉप्ली और मुजीब उर रहमान पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स सिर्फ ग्रुप चरण तक होंगे, जबकि फाफ डुप्लेसिस, दुश्मंता चमीरा और सेदिकुल्लाह अटल पूरे सीजन तक टीम का साथ देंगे। वहीं, मिचेल स्टार्क, जैक फ्रेजर मैकगर्क और डोनोवान फेरेरा टीम के लिए अब इस सीजन आगे नहीं खेलेंगे। दिल्ली ने मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है। 

केकेआर
सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्विंटन डिकॉक, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज और एनरिच नॉर्त्जे जैसे खिलाड़ी केकेआर का साथ पूरे सीजन तक देंगे। वहीं गत चैंपियन टीम को मोईन अली और रोवमैन पोवेल की सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स
लखनऊ के लिए एडेन मार्करम सिर्फ ग्रुप चरण तक साथ होंगे, जबकि मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, मैथ्यू ब्रिट्जके और विलियम ओ रुर्के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे। रुर्के को मयंक यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। लखनऊ के लिए शमार जोसेफ शेष सीजन उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, हेनरिच क्लासेन, कामिंदु मेंडिस और ईशान मलिंगा जैसे खिलाड़ी उसके लिए ग्रुप चरण के शेष मैचों में शामिल रहेंगे। वहीं, वियान मुल्डर अब इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 

राजस्थान रॉयल्स
शिमरॉन हेत्मायर, लुहान डि प्रिटोरियस, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्ष्णा राजस्थान रॉयल्स के लिए शेष सीजन उपलब्ध रहेंगे। वहीं, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर इस सीजन टीम के लिए अब उपलब्ध नहीं होंगे। राजस्थान की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।  
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स
सीएसके के लिए नूर अहमद, मथीशा पथिराना, डेवाल्ड ब्रेविस और डेवॉन कॉनवे शेष मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि जैमी ओवरटन, सैम करन, रचिन रवींद्र और नाथन एलिस अब इस सीजन टीम के साथ नहीं होंगे। सीएसके के लिए भी प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें