फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम से अलग किए गए रोहित शर्मा समेत पांचों खिलाड़ियों के साथ सिडनी जाएगा भारतीय दल

Sun, 03 Jan 2021 05:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम सोमवार को मेलबर्न से सिडनी के लिए रवाना होगी। इस बीच खबर है कि भारतीय टीम के साथ रोहित शर्मा समेत वे पांच खिलाड़ी भी जाएंगे, जिन्हें आइसोलेट किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में दोनों बोर्ड जांच कर रही है, लेकिन उन्हें टीम के साथ यात्रा करने से नहीं रोका जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बयान जारी करते हुए बताया, 'बीसीसीआई और सीए पूरे मामले की जांच कर रही है।' इससे पहले सीए ने अपने बयान में कहा था, 'दोनों बोर्ड यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह बाहर घूमना बायो बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है या नहीं।'  

दरअसल, सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम बुरी तरह विवादों में घिर गई है। टीम के उपकप्तान रोहित के अलावा शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ पर बायो-सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगे हैं। इसके बाद इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं, बीसीसीआई ने बयान जारी कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम एक साथ यात्रा करने जा रही है और इसमें किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं है। भारतीय खिलाड़ियों पर फिजूल के आरोप लगाए गए हैं। पूरी टीम दो महीने से कोरोना के सभी नियमों का पालन कर रही है। सूत्रों ने यह भी कहा कि टीम इंडिया के सभी सदस्य एक साथ यात्रा कर रहे हैं और पांच खिलाड़ियों के अलग से यात्रा करने पर कोई बात भी नहीं हुई है।

बता दें कि यह मामला तब तूल पकड़ा जब नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन ने इन पांचों खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। दरअसल, मेलबर्न के जिस रेस्त्रां में बैठकर भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे। उसी जगह नवलदीप सिंह भी मौजूद थे। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सामने बैठा देख उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके अलावा खिलाड़ियों के खाने का बिल भी फैन ने ही चुकाया था। 







बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत सात जनवरी से होगी। वहीं, चौथा टेस्ट ब्रिसबेन में ही खेला जाएगा, ऐसी संभावना है, क्योंकि बीसीसीआई ने अभी तक चौथे टेस्ट को ब्रिसबेन से सिडनी स्थानांतरित करने के बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कोई संपर्क नहीं किया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट 15 जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें