फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ा बदलाव, 35 लोगों को मिला अनुबंध, लाबुशाने समेत छह नए नाम

Fri, 01 May 2020 06:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीनियर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ओर शॉन मार्श को गुरुवार को जारी खिलाड़ियों की वार्षिक अनुबंध सूची से बाहर कर दिया जबकि मार्नस लाबुशाने और जो बर्न्स सहित छह नए चेहरों को इसमें जगह दी है।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण यह सूची तय समय से बाद में जारी की गई है। यह सूची 2020-21 के सत्र के लिए है, जिसमें मिशेल मार्श, एस्टन एगर, बर्न्स, लाबुशेन, केन रिचर्डसन और मैथ्यू वेड के रूप में छह नए चेहरे शामिल हैं।

लाबुशाने ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2018 में पदार्पण किया था और वह आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे। उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैचों में 63 से अधिक औसत से 1459 रन बनाए है। बर्न्स का टेस्ट और वन-डे दोनों में औसत 50 से अधिक है। ख्वाजा पिछले पांच साल में पहली बार अनुबंध सूची से हटाया गया है। उन्हें पिछले साल अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद से टीम में नहीं चुना गया है।
विज्ञापन


ख्वाजा के अलावा पीटर हैंड्सकांब, मार्कस स्टोइनिस, नाथन कोल्टर नाइल, मार्कस हैरिस और शॉन मार्श को भी केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर कर दिया गया है। इस सूची में 20 खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अगले 12 महीनों के लिए 15 महिला खिलाड़ियों को भी केंद्रीय अनुबंध सूची में रखा है।

इस सूची में ताहिला मैकग्रा भी शामिल हैं, जिन्होंने 2017 से राष्ट्रीय टीम की तरफ से एक भी मैच नहीं खेला है। मैकग्रा के अलावा टेआला व्लामिनेक और अनाबेल सदरलैंड इस सूची में शामिल नए चेहरे हैं। निकोल बोल्टन, एलिस विलानी और एरिन बर्न्स को इसमें जगह नहीं मिली।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध में शामिल पुरुष खिलाड़ी: एश्टन एगर, जो बर्न्स, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, जेम्स पैटीसन, जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध में शामिल महिला खिलाड़ी: निकोला केरी, एशलेग गार्डनर, रशेल हेन्स, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, डेलिसा किमिसन, मेग लैनिंग, ताहिला मैकग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, अनाबेल सदरलैंड, टेआला व्लामिनेक, जॉर्जिया वेयरहम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें