फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो बॉल को लेकर ICC ने बनाया नया नियम, महिला टी-20 वर्ल्ड कप में होगा इस्तेमाल

Tue, 11 Feb 2020 11:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फ्रंट फुट नो बॉल - फोटो : अमर उजाला
आईसीसी ने अब नो बॉल को लेकर क्रिकेट मैचों में नई तकनीक को लागू करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इसका तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच के दौरान सफलतापूर्वक इस तकनीक के इस्तेमाल के बाद आईसीसी ने इसे बड़े स्तर पर लागू करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
फ्रंट फुट नो बॉल - फोटो : अमर उजाला
फ्रंट फुट तकनीक
इस नए नियम और तकनीक के तहत थर्ड अंपायर अब हर गेंद के बाद गेंदबाज के फ्रंट फूट को देखेगा और नो बॉल की सूरत में फिल्ड अंपायर को जानकारी देगा। इस नियम के बाद अब फिल्ड अंपायर बिना थर्ड अंपायर की सलाह के पैर के नो बॉल को लेकर कोई भी फैसला नहीं ले पाएगा। हालांकि वो अन्य तरह के नो बॉल मामले में पहले की ही तरह फैसले लेता रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में रहे नो बॉल के फैसले
नो बॉल को लेकर पिछले कुछ समय में काफी विवाद हुए हैं और इसकी वजह से कप्तान और खिलाड़ियों के साथ अंपायर की नोकझोंक भी देखने को मिली है। ऐसे में इस तकनीक के लागू होने के बाद फिल्ड अंपायर का काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
नो बॉल - फोटो : social media
सफल रहा नो बॉल तकनीक का ट्रायल
आईसीसी ने भी बताया है कि इस तकनीक का इस्तेमाल 12 मैचों के दौरान किया गया जिसमें 4717 गेंदें फेंकी गई और 13 नो बॉल को पाया गया। इसमें सभी फैसले सटीक और सही साबित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें