फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: 'ऐसी बैटिंग नहीं देखी', मैक्सवेल की तूफानी पारी देख क्रिकेट के भगवान भी हुए खुश, वीरू-अकरम ने कही यह बात

Wed, 08 Nov 2023 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मैक्सवेल 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 201 रन बनाकर नाबाद रहे। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मैक्सवेल की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। 
विज्ञापन
मैक्सवेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला गया विश्व कप 2023 का 39वां मैच सिर्फ और सिर्फ एक नाम के लिए जाना जाएगा। मुंबई के वानखेड़े में मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल द्वारा खेली गई पारी कई वर्षों तक फैंस को याद रहेगी। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जिस तरह अपने दम पर कंगारुओं को सेमीफाइनल में पहुंचाया, शायद ही दुनिया का कोई बल्लेबाज ऐसा कर सके। 292 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक वक्त 91 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि अफगानिस्तान बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मैक्सवेल को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


उन्होंने वानखेड़े में जो चौके-छक्कों की बौछार की, अफगानिस्तान के गेंदबाजों को बेदम कर दिया और टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। वह 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 201 रन बनाकर नाबाद रहे। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मैक्सवेल की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। 
Trending Videos

सचिन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा- इब्राहिम जादरान ने बेहतरीन पारी खेली और अफगानिस्तान को अच्छी स्थिति में ले गए। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी की अच्छी शुरुआत की और दोनों पारियों को मिलाकर 70 ओवर तक बढ़िया क्रिकेट खेला। लेकिन आखिरी के 25 ओवरों में मैक्सवेल की पारी उनका भाग्य बदलने के लिए काफी थी। मैक्स प्रेशर से लेकर मैक्स परफॉर्मेंस तक, ये वनडे क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है जो मैंने अपनी जिंदगी में देखी है।

सहवाग ने भी की तारीफ
वहीं, पंजाब किंग्स में मैक्सवेल के साथ खेल चुके पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। सहवाग वही क्रिकेटर हैं जो आईपीएल में फॉर्म में न रहने पर मैक्सवेल की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं। दोनों के बीच नहीं बनती, लेकिन इसके बावजूद सहवाग ने मैक्सी की खूब तारीफ की है। सहवाग ने लिखा- मुझे इस पारी का आभास था। रन चेज में 200 रनों की पारी वनडे क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट में से एक है। पैट कमिंस का बढ़िया साथ मिला। ऐसी पारी जो लंबे समय तक याद की जाएगी।

वॉन-लक्ष्मण ने कही यह बात
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने लिखा- वनडे की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी। आप इस पारी को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भी कह सकते हैं। वहीं, मैक्सवेल के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेल चुके युजवेंद्र चहल ने लिखा- अविश्वसनीय! मैक्सवेल ने सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया है। 'वेरी वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने भी मैक्सवेल की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- ये अब तक की सबसे महान पारियों में से एक है। कभी भी हार नहीं मानो। यह पारी अविश्वसनीय थी। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा- इतिहास में मैक्सवेल का नाम लिखा जाना अब निश्चित हो गया है। यह व्हाइट बॉल से खेली गई सबसे बड़ी पारी होगी।

वसीम अकरम ने सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज बताया
स्विंग के किंग कहे जाने वाले वसीम अकरम भी मैक्सवेल की पारी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तो यहां तक एलान कर दिया कि मैक्सी फिलहाल वनडे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। पाकिस्तानी टीवी शो पर बात करते हुए वसीम ने कहा- ऐसी पारी मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी है। हमने देखा है कि कैसे एक शख्स आपको अकेले दम पर मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर निकाल सकता है, कैसे मैच जीता सकता है। आपके अंदर जज्बा होना चाहिए। उसके पैर में मोच आई थी, लेकिन इसके बाद भी उसने क्रीज पर डटकर गेंदबाजों का सामना किया और ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वह दर्द में था, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। आप देखें मैक्सेवल ने क्या गजब की पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

वसीम ने मैक्सवेल के साथ-साथ पैट कमिंस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- कप्तान पैट कमिंस की भी तारीफ करनी होगी। जब आपके मुश्किल परिस्थितियां हों, तो फिर आपको कैसे स्थिति को संभालना है आप पैट कमिंस को देखकर समझ सकते हैं। उसने 68 गेंद का सामना किया और 12 रन की नाबाद पारी खेली, कमिंस की यह पारी भी किसी ऐतिहासिक पारी से कम नहीं है। कमिंस क्रीज पर खड़े होकर लगातार सिंगल लेकर स्ट्राइक मैक्सवेल को दे रहे थे। पैट कमिंस की तारीफ बनती है। मैक्सवेल की पारी हैरान करने वाली है। ऐसी पारी खेलकर उन्होंने दिखा दिया है कि वह इस समय विश्व क्रिकेट में वनडे के सबसे बड़ा खिलाड़ी हैं। अविश्वसनीय, अद्भुत और अकल्पनीय। मैंने 28 साल तक किकेट खेली है और 20 साल से क्रिकेट को लेकर काम कर रहा हूं। मैंने इससे पहले कभी ऐसी करिश्माई पारी नहीं देखी थी। यह कमाल का है और हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैक्सवेल की इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। उसके आठ मैचों में छह जीत और दो हार के साथ 12 अंक हैं। टीम का सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। वहीं, भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 291 रन बनाए थे। इब्राहिम जादरान ने 143 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 129 रन की पारी खेली थी। वह अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

वहीं, राशिद खान 18 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर 293 रन बनाए। इसमें से 201 रन अकेले मैक्सवेल के थे। उनके अलावा डेविड वॉर्नर 18, ट्रेविस हेड शून्य, मिचेल मार्श 24, मार्नस लाबुशेन 14, जोश इंग्लिस शून्य, मार्कस स्टोइनिस छह, मिचेल स्टार्क तीन रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस 68 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल और कमिंस के बीच 170 गेंद में 202 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें