फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spot Fixing: जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान का बड़ा दावा, कहा- भारतीय बिजनेसमैन ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए ब्लैकमेल किया

Mon, 24 Jan 2022 04:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टेलर ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस बात को उन्हें आईसीसी को बताने में देरी कर दी और अब उन्हें कई साल का प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है, लेकिन वो इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
ब्रेंडन टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाव्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर ने बड़ा खुलासा किया है। टेलर ने कहा है कि उन्हें स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के लिए एक भारतीय बिजनेसमन ने संपर्क किया था। ब्रेंडन टेलर ने इस वाकया का जिक्र करने के लिए ट्विटर पर लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। 
विज्ञापन


टेलर ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस बात को उन्हें आईसीसी को बताने में देरी कर दी और अब उन्हें कई साल का प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है, लेकिन वो इसके लिए तैयार हैं। ब्रेंडन टेलर ने कहा कि भारतीय बिजनेसमैन से मिलने के दौरान वह बहक गए थे और नशीले पदार्थ का भी सेवन किया था। टेलर ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भारी असर डाला और अब वो रिहेब में भर्ती हैं। टेलर ने उस घटना का जिक्र किया
टेलर ने लिखा- यह सब सोचकर मैं भारत गया। उस बिजनेसमैन से मिला और चर्चा हुई। हमने टी-20 लीग और कई मुद्दों पर बातचीत की। फिर होटल में मेरे आखिरी रात को उस भारतीय बिजनेसमैन और उसके सहयोगी ने मुझे जश्न मनाने के लिए बुलाया। हमने शराब पी और इस दौरान खुले तौर पर मुझे कोकीन की पेशकश की गई। वे खुद कोकिन का सेवन करने में लगे हुए थे। मैंने भी मूर्खतापूर्ण हरकत करते हुए नशा कर लिया। उसके बारे में मैं कितनी बार सोच चुका हूं और यह सोचकर आज भी दुखी हो जाता हूं कि किस प्रकार उन्होंने मुझे बेवकूफ बनाया।
विज्ञापन


''छह लोगों ने रूम में घुसकर धमकी दी''
ब्रेंडन टेलर ने लिखा- अगली सुबह वो लोग मेरे होटल के कमरे में घुस आए और मुझे कोकीन करने से एक रात पहले का वीडियो दिखाया और मुझसे कहा कि अगर मैंने उनके लिए इंटरनेशनल मैचों में स्पॉट फिक्स नहीं किया, तो ये वीडियो वायरल कर देंगे। मेरे रूम में छह लोग घुसे थे और मैं डर गया था। मुझे खुद के सुरक्षा की चिंता थी। मैं ऐसी स्थिति में पड़ गया था, जिसने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी।

''काम पूरा होने पर 20 हजार डॉलर देने वाले थे''
टेलर ने लिखा- उस वक्त मुझे 15 हजार डॉलर दिए और कहा कि काम पूरा होने पर 20 हजार डॉलर और दिए जाएंगे। मैंने पैसे ले लिए ताकि मैं किसी तरह भी भारत छोड़ के जा सकूं। छह लोग मेरे कमरे में थे और न कहने का कोई चांस ही नहीं था। बस मुझे इतना पता था कि वहां से निकलना है। जब मैं घर पहुंचा तो इस घटना ने मेरे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी असर डाला। मैं उलझ चुका था। डॉक्टर ने मुझे दबाव लेने के लिए मना किया और मेरा इलाज जारी है। ''आईसीसी को बताने में चार महीने की देरी हुई''
टेलर ने लिखा- वह बिजनेसमैन मुझसे मेरे खर्च का रिपोर्ट चाहता था, जो मैंने उन्हें कभी नहीं बताया और न ही बताऊंगा। मुझे आईसीसी को यह घटना बताने में चार महीने देरी हो गई। मुझे पता है कि इतना समय काफी होता है। लेकिन मैं सबको बचाना चाहता था, खासतौर पर अपने परिवार वालों को। मैंने आईसीसी से चार महीने बाद संपर्क किया। मुझे लगा कि वह मेरी मजबूरियों को समझेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, मुझे उनके एक्शन का कोई दुख नहीं है। 

''क्रिकेट के लिए मेरा प्यार किसी भी खतरे से बढ़कर है''
टेलर ने लिखा- मैं ऑन रिकॉर्ड बताना चाहता हूं कि मैंने कभी कोई मैच फिक्सिंग नहीं की है। मैं बहुत कुछ हो सकता हूं, लेकिन धोखेबाज नहीं। क्रिकेट के इस प्यारे खेल के लिए मेरा प्यार मेरे रास्ते में आने वाले किसी भी तरह के खतरे से बढ़कर है। मुझे आईसीसी ने कई इंटरव्यू के लिए बुलाया और मैंने उनका पूरा साथ दिया है। मैं अब भी अंदर ही अंदर घुटता हूं और सोचता हूं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

''उम्मीद करता हूं मेरी कहानी कई लोगों को हौसला देगी''
टेलर ने लिखा- आईसीसी मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर पर कई सालों का बैन लगाने जा रहा है। मैं आदरपूर्वक यह स्वीकार करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी कहानी कई क्रिकेटरों को हौसला देगी और अपनी आपबीति बताने में मदद करेगी। मुझे उम्मीद है कि वो इस तरह कि किसी घटना को जल्द से जल्द आईसीसी को बता सकेंगे। टेलर फिलहाल इस घटना से उबरने के लिए रिहैब सेंटर में हैं। उन्होंने लिखा- मैं यह कहानी अभी बताना चाहता था, क्योंकि मैं चाहता हूं कि लोग यह बात जानें कि क्यों मैंने ऐसा किया था। मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा। मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं जिनको मेरी वजह से दुख पहुंचा और जो मेरी कारण खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें