फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विव रिचर्ड्स सरीखे दिग्गजों ने की पीएम मोदी की तारीफ, कोरोना वैक्सीन देने पर कहा धन्यवाद

Sun, 14 Mar 2021 03:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिचर्ड्स और मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। कैरेबियाई द्वीप समूह के देशों को भारत सरकार की ओर से वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत वैक्सीन दिए गए थे। इस मदद के लिए विव रिचर्ड्स के साथ-साथ रिची रिचर्डसन, जिम्मी एडम्स और रामनरेशन सरवन ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया। मार्च में एंटिगा और बारबडोस को एक लाख 75 हजार में से 40 हजार टीके इसी मैत्री संबंध के तहत मिले थे।

विज्ञापन

 



भारत के विदेश राज्य मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें विवियन रिचर्ड्स ने कहा कि मैं हमारे लोगों की ओर से भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, उन्होंने हमें कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचाई, इससे हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे।
 

80 के दशक में भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले रिची रिचर्ड्सन ने भी भारत की इस दरियादिली की खुले मन से तारीफ की है। पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान ने कहा कि जिस तरह भारत सरकार कैरीकॉम देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचा रही है, वो वाकई तारीफ का काम है, इससे मेरे अपने देश जमैका के लोगों को भी बहुत फायदा होगा।

महामारी में साथी देशों की मदद के उद्देश्य से वैक्सीन मैत्री अभियान शुरू किया गया है। भारत 20 जनवरी से अबतक दुनियाभर के 25 देशों में अपनी स्वदेशी वैक्सीन पहुंचा चुका है, जिनमें भूटान, मालदीव, मॉरिशस, बहरीन, नेपाल, बांग्लादेशा, म्यांमार और श्रीलंका सरीखे राष्ट्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें