फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर बने दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच, विकेट के पीछे कर चुके हैं 998 शिकार

Sat, 14 Dec 2019 06:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्क बाउचर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। बुरे दौर से गुजर रही टीम को उबारने के लिए प्रबंधन ने पूर्व दिग्गज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बाउचर साल 2023 तक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कोच रहेंगे। 

 

विज्ञापन

बाउचर के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के साथ आगामी चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में 25 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ होगी। मार्क बाउचर के नाम पर किसी विकेटकीपर द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बल्लेबाजों का शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने क्रिकेट के इस पुराने फॉर्मेट में विकेट के पीछे 532 कैच और 23 स्टम्पिंग के साथ कुल 555 शिकार किए हैं। यही नहीं अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में उन्होंने 467 मैचों में 998 शिकार किए हैं जिसमें 952 कैच और 46 स्टंपिंग शामिल है।

मैच के दौरान आंख में चोट लगने की वजह से मार्क बाउचर को अचानक से क्रिकेट छोड़ना पड़ा था, उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 अक्टूबर 2011 को खेला था। संन्यास से पहले बाउचर ने 147 टेस्ट मैचों में 30.30 की औसत से 5515 रन, 295 वनडे में 28.57 की औसत से 4686 रन और 25 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 17.86 की औसत से 268 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें