फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लाइव लॉयड को नाइटहुड का सम्मान, विंडीज को पहली बार बनाया था विश्व चैंपियन

Sat, 28 Dec 2019 09:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्लाइव लॉयड - फोटो : social media
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड को नाइटहुड की उपाधी से नवाजा जाएगा। लॉयड इस उपाधी को प्राप्त करने के बाद सर गैरी सोबर्स, सर एवर्टन वीक और सर विव रिचर्ड्स के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


लॉयड ने 1974 से 1985 के बीच वेस्टइंडीज टीम की कमान संभाली थी। उन्हीं कप्तानी में विंडीज ने साल 1975 में पहली बार शुरू किए गए विश्व कप का खिताब  जीता था। वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वेस्टइंडीज पहली टीम बनीं थी।

लॉयड की कप्तानी में कैरेबियाई टीम ने बिना एक भी मैच गंवाए 26 मैच में जीत दर्ज की थी। 110 टेस्ट में उन्होंने 46 की औसत से कुल 7515 रन बनाए । इस दौरान लॉयड ने कुल 19 शतक और 39 अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें