अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर की इन दिनों खूब प्रशंसा की जा रही है। हर दिन हार्दिक पांड्या के प्रशंसकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी बीच उनके प्रशंसकों में एक और नाम जुट गया है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने हार्दिक पांड्या की तारीफ की है।
उन्होंने ट्वीट कर पांड्या का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने पांड्या को एक बहुत ही स्पेशल खिलाड़ी बताया है। संगकारा ने अपने ट्वीट में हार्दिक पंड्या को स्पेशल खिलाड़ी बताते हुए कहा कि टीम इंडिया अब किसी भी परिस्थिति में खेलने के लिए तैयार हो गई है।
पढ़ेंः-हार्दिक के पिता को है भरोसा उनका बेटा कर सकता है बड़ा धमाका
@BCCI seemed to canter to the series win. @hardikpandya7 is a very special player. India looks a complete side for all conditions
— Kumar Sangakkara (@KumarSanga2) September 24, 2017
गौरतलब है कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पंड्या ने जोरदार पारी खेली और भारत को सीरीज में विजयी बढ़त दिला दी। तीसरे वनडे मैच में पंड्या ने 72 बॉल में 78 रन बनाए। उन्हें उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इससे पहले मैचों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि हार्दिक पांड्या ने भी इस तारीफ के लिए ट्वीट कर कुमार संगकारा का आभार जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ' मेरी तारीफ के लिए शुक्रिया सर'।
Thank you for the kind words sir! 😊
— hardik pandya (@hardikpandya7) September 24, 2017
पढ़ेंः-विराट कोहली ने पांड्या के सामने के एल राहुल को दी 'वॉर्निंग'!
बता दें हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में अब तक 3 मैचों में 2 बार मैन ऑफ द् मैच का खिताब जीत चुके हैं। पहले वनडे मैच में उन्होंने 83 रन बनाकर दो विकेट लिए थे। जबकि तीसरे वनडे में शानदार 78 रनों की शानदार पारी खेली थी। और एक विकेट भी लिया था।