फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly: क्या सियासी पारी खेलने के लिए तैयार हैं गांगुली? भारतीय टीम का कोच बनने पर खुला रखा विकल्प

Sun, 22 Jun 2025 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गांगुली के राजनीति में आने को लेकर कई तरह के कयास लगते रहे हैं, लेकिन उन्होंने इससे साफ इन्कार किया है। ये पूछे जाने पर कि अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे? इस पर गांगुली ने हंसकर कहा, मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राजनीति में आने की खबरों को खारिज कर दिया है, लेकिन उन्होंने भविष्य में भारतीय टीम के कोच बनने का विकल्प खुला रखा है। इस साल जुलाई में 53 साल के होने वाले गांगुली 2018-19 और 2022-24 तक दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक रहे हैं। गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष भी रहे हैं। 
विज्ञापन

कोच बनने को लेकर क्या बोले गांगुली?
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारतीय टीम के कोच बनना पसंद करेंगे? इस पर गांगुली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मैंने इस बारे में कभी सोचा नहीं क्योंकि मैं अलग भूमिका में रहा हूं। 2013 में मैंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट छोड़ा और फिर बीसीसीआई का अध्यक्ष भी बना।' गांगुली ने कहा कि इस भूमिका में भारतीय क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा योगदान महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना था।

उनसे जब कहा गया कि वह भारत का कोच बनकर और भी योगदान दे सकते थे, तो गांगुली ने कहा, देखते हैं कि आगे क्या होता है। मैं 50 (53) साल का ही हूं। देखते हैं कि क्या होता है। मुझे इससे ऐतराज नहीं है। देखते हैं।

राजनीति में आने को लेकर लगते रहे हैं कयास 
गांगुली के राजनीति में आने को लेकर कई तरह के कयास लगते रहे हैं, लेकिन उन्होंने इससे साफ इन्कार किया है। ये पूछे जाने पर कि अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे? इस पर गांगुली ने हंसकर कहा, मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं है। यह पूछे जाने पर अगर उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव मिले तो उनका क्या विचार होगा? इस पर गांगुली ने फिर दोहराया कि उन्हें रुचि नहीं है। 
विज्ञापन

कोच गंभीर की सराहना की 
गांगुली ने मौजूदा कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से उन्होंने लय पकड़ ली है। उन्होंने कहा, 'गौतम अच्छा कर रहा है। शुरुआत धीमी रही जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हारे लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्होंने लय पकड़ ली। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बड़ी होगी।' गंभीर कितने कुशल रणनीतिकार हैं, यह पूछने पर उन्होंने गंभीर के जुनून और बेलागपन की तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें