फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान पर हादसा: दौरा पड़ने से मिजोरम के खिलाड़ी की मौत; रणजी ट्रॉफी में भी कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

Thu, 08 Jan 2026 10:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट के मैदान पर एक दुखद हादसा हुआ है। मिजोरम के लिए घरेलू क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुके लालरेमरूआटा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
क्रिकेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम के पूर्व रणजी क्रिकेटर के लालरेमरूआटा की गुरुवार को एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान गिरने के बाद मौत हो गई। आइजोल के निकट माउबॉक के रहने वाले 38 वर्ष के लालरेमरूआटा दूसरे डिविजन के टूर्नामेंट में वेंगनुआइ रेडर्स क्रिकेट क्लब के लिये खेल रहे थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया। मिजोरम क्रिकेट संघ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


लालरेमरूआटा रणजी ट्रॉफी में दो बार मिजोरम के लिए खेले और सात बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह स्थानीय स्तर पर कई क्लबों के लिए भी खेले। मिजोरम क्रिकेट संघ ने एक बयान में कहा, उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें