फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri Series: पाकिस्तान के बाबर आजम ने वनडे में पूरे किए 6000 रन, विराट कोहली से कम पारियों में हासिल की उपलब्धि

Fri, 14 Feb 2025 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बाबर ने 123 वनडे पारियों और 126  मैचों में 6000 रन पूरे किए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने भी इस उपलब्धि पर पहुंचने के लिए इतनी पारियां ली थी। विराट कोहली ने 2014 में 136 पारियों में वनडे में 6000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बाबर आजम संयुक्त रूप से सबसे तेजी से वनडे में 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच के दौरान हासिल की। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर ने यह कारनामा विराट कोहली से कम पारियों में पूरा किया है। 
विज्ञापन

हाशिम अमला की बराबरी की 
बाबर ने 123 वनडे पारियों और 126  मैचों में 6000 रन पूरे किए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने भी इस उपलब्धि पर पहुंचने के लिए इतनी पारियां ली थी। विराट कोहली ने 2014 में 136 पारियों में वनडे में 6000 रन पूरे किए थे। कोहली ने यह कारनामा हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पूरा किया था। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (139 पारी) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (139 पारी) इस सूची में शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं। 

सबसे तेजी से पूरे किए थे 5000 वनडे रन 
बाबर मई 2023 में सबसे तेजी से वनडे में 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 97 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, वनडे विश्व कप 2023 के बाद से बाबर की फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है। बाबर पिछली सात वनडे पारियों में सिर्फ दो बार 50+ स्कोर खड़ा कर चुके हैं। बाबर आजम के पास सबसे तेजी से 6000 रन पूरा करने का अवसर था, लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 23 रन पर आउट हो गए थे। हालांकि, बाबर शुक्रवार को यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। 
विज्ञापन

बड़ी पारी नहीं खेल सके बाबर
बाबर त्रिकोणीय सीरीज में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 10 रन बनाए। बाबर के सामने फाइनल में दमदार प्रदर्शन करने का मौका था, लेकिन वह 34 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। बाबर को नाथन स्मिथ ने अपना शिकार बनाया। बाबर भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन वनडे में अपने नाम छह हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें