फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babar-Rizwan: अपनों के निशाने पर आए बाबर-रिजवान, इस पूर्व ऑलराउंडर ने की आलोचना; बोले- महत्वपूर्ण खिलाड़ी नहीं

Mon, 18 Aug 2025 09:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के एशिया कप के लिए टीम घोषित होने पर अपनी राय रखते हुए हफीज ने कहा कि बाबर और रिजवान दोनों मैच जीतने वाले प्रदर्शन की कमी के कारण अब अपनी टीम के प्रमुख खिलाड़ी होने का टैग नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर निशाना साधा है और उनकी कड़ी आलोचना की है। हफीज का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को लंबे समय से मैच नहीं जिताए हैं, इसलिए इन्हें टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी कहना गलत होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान किया था, लेकिन इसके लिए बाबर और रिजवान को जगह नहीं मिली थी। 
विज्ञापन

आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेला था टी20 मैच 
बाबर और रिजवान ने टी20 में आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हिस्सा लिया था और वे इसके बाद से ही खेल के छोटे प्रारूप की टीम से बाहर चल रहे हैं। पाकिस्तान के एशिया कप के लिए टीम घोषित होने पर अपनी राय रखते हुए हफीज ने कहा कि बाबर और रिजवान दोनों मैच जीतने वाले प्रदर्शन की कमी के कारण अब अपनी टीम के प्रमुख खिलाड़ी होने का टैग नहीं रखते हैं। 

हफीज ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, बाबर और रिजवान को मुख्य खिलाड़ी कहना गलत और अनुचित होगा। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इस समय पाकिस्तान क्रिकेट के मुख्य खिलाड़ी नहीं हैं। मुख्य खिलाड़ी वे होते हैं जो पाकिस्तान के लिए मैच जीतते हैं।' बाबर और रिजवान दोनों की 2022 के बाद से आईसीसी प्रतियोगिताओं में खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना की गई है क्योंकि वे टीम के सीनियर बल्लेबाज होने के बावजूद उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। 

हफीज ने अफरीदी और नसीम को भी घेरा 
पाकिस्तान पुरुष टीम के क्रिकेट निदेशक रह चुके हफीज ने बताया कि सलमान अली आगा, सईम अयूब और हसन नवाज टीम के लिए नियमित रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिए शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की भी आलोचना की। हफीज ने कहा, अगर हम पिछले डेढ़-दो वर्षों पर नजर डालें, तो सलमान अली आगा, सईम अयूब और हसन नवाज जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम उनकी बात क्यों नहीं कर रहे? ये मौजूदा खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान के लिए मैच जीत रहे हैं। नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी भी पाकिस्तान के लिए मैच जिताने वाला प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन

एशिया कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी टीम
सलमान आगा पाकिस्तान के टी20 टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे और एशिया कप में भी टीम उनकी अगुआई में उतरेगी। बांग्लादेश सीरीज में अनुपस्थित रहने के बाद वेस्टइंडीज दौरे से वापसी करने वाले अफरीदी को त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली है। पाकिस्तान, यूएई और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 29 अगस्त से शुरू होगी, जबकि एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें