फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'लाबुशेन को एडिलेड टेस्ट से बाहर करना चाहिए', इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने की मांग

Sat, 30 Nov 2024 04:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लाबुशेन पहले मैच में कुछ कमाल नहीं दिखा सके थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 295 रन से गंवाया था और भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
मार्नस लाबुशेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का कहना है कि भारत के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट में मार्नस लाबुशेन को प्लेइंग इलवेन में शामिल नहीं करना चाहिए। लाबुशेन का पर्थ टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जहां उन्होंने 52 गेंदों पर दो रन और पांच गेंदों पर तीन रन बनाए थे। लाबुशेन पिछले कुछ से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन

लाबुशेन पहले मैच में कुछ कमाल नहीं दिखा सके थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 295 रन से गंवाया था और भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। जॉनसन का मानना है कि लाबुशेन को फॉर्म में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। 

जॉनसन ने एक कॉलम में लिखा, मार्नस लाबुशेन लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को उतारा जाना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि पहले टेस्ट मैच में करारी हार के लिए किसी को बलि का बकरा बनाया गया। टेस्ट टीम से बाहर करने से उन्हें शेफील्ड शील्ड के कुछ मैचों और क्लब क्रिकेट में खेलने का मौका मिलेगा तथा उन पर देश की तरफ से खेलने का दबाव नहीं होगा। मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह और उनके साथी गेंदबाजों के सामने उतारने के बजाय घरेलू क्रिकेट में खेलने से लाबुशेन को फायदा मिलेगा।

जॉनसन ने कहा, पिछली 10 टेस्ट पारियों में वह केवल एक बार दहाई अंक में पहुंचे हैं। वह भले ही क्रीज पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी इससे काम नहीं चल रहा है। लाबुशेन को बाहर करने का यह मतलब नहीं होगा कि टेस्ट क्रिकेट में उनका भविष्य अधर में लटक गया है या वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सही खिलाड़ी नहीं हैं। 
विज्ञापन

जॉनसन ने स्मिथ की फॉर्म पर चिंता जताई 
जॉनसन ने इसके साथ ही कहा कि सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की फॉर्म भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, स्टीव स्मिथ की फॉर्म गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी चमक खो दी है जिसके हम आदी रहे हैं। वह अपने पैड पर आने वाली गेंदों को नहीं खेल पा रहे हैं जबकि अतीत में वह इस तरह की गेंदों पर आसानी से रन बनाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें