फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से अलग हुआ यह बड़ा नाम, बनना चाहता है टीम इंडिया का कोच

Thu, 08 Aug 2019 07:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच रहे माइक हेसन ने गुरुवार को टीम से नाता तोड़ने का एलान कर दिया, जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि वह भारत के अगले कोच के पद की दौड़ में हैं। न्यूजीलैंड में स्थानीय मीडिया ने कहा है कि हेसन ने भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन दिया है ।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टॉम मूडी ने भी भारतीय टीम के कोच के पद के लिए आवेदन दिया है।

हेसन ने ट्विटर पर लिखा कि 'मैंंने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ अपने समय का पूरा आनंद लिया। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें दुख है कि हम इस साल सफल नहीं हो सके, लेकिन सफलता टीम से ज्यादा दूर नहीं है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’ 

हेसन छह साल तक न्यूजीलैंड टीम के भी कोच रहे जब 2015 में टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची। 

भारतीय टीम के अगले कोच का चयन तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति करेगी जिसमें कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल है। बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद कोच और सहयोगी स्टाफ के लिए विज्ञापन दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें