बता दें कि ब्रैडशॉ साल 2006 से 2011 तक एमसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि शॉर्ट क्रिकेट का आइडिया उन्हें बिग बैश लीग में एडीलेड स्ट्राइकर के दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद आया था। यह टूर्नामेंट बच्चों और परिवारों के बीच इतना लोकप्रिया हुआ कि लोग शॉर्ट क्रिकेट देखना काफी पसंद करने लगे।
गौरतलब है कि 15 दिन पहले ही ईसीबी ने 100 गेंदों का क्रिकेट मैच शुरू करने की बात कही थी। हालांकि क्रिकेट के सबसे शॉर्ट फॉर्मेट के नियमों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि इससे जुड़े प्रस्ताव में कहा गया था कि 15 ओवर सामान्य तौर पर डालने के बाद अंतिम ओवर 10 गेंदों का कराया जाएगा।