पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी द्वारा कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए बीसीसीआई द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति इस माह के अंत तक मामले में अपनी जांच पूरी कर लेगी।
तीन सदस्यीय समिति ने इस माह के 22 और 23 अप्रैल को लगातार दो-दो घंटे तक मोदी द्वारा गठित कानूनी टीम और बीसीसीआई प्रतिनिधियों से यहां पर सुनवाई की है।
इन दो सुनवाई के बाद समिति ने 29 अप्रैल को अगली सुनवाई की तारीख घोषित है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस दिन मामले पर फैसला पूरा हो जाएगा।