फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 वर्षीय पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर पीलू रिपोर्टर सम्मानित, 14 टेस्ट और 22 वन-डे में दी सेवाएं

Mon, 25 Jan 2021 02:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीलू रिपोर्टर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर पीलू रिपोर्टर को भारतीय क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए सोमवार को क्रिकेटर्स फाउंडेशन ने सम्मानित किया। रिपोर्टर ने अपने 28 साल के करियर में 14 टेस्ट और 22 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की। फाउंडेशन ने 82 वर्षीय पूर्व अंपायर को 75,000 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने 1986 में रिपोर्टर और एक अन्य भारतीय वी के रामास्वामी को पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज श्रृंखला में अंपायरिंग करने के लिए आमंत्रित किया था। इस तरह से वे विश्व में तटस्थ अंपायरों की पहली जोड़ी बनी थी। क्रिकेटर्स फाउंडेशन ने मुंबई क्रिकेट से जुड़े कई गुमनाम नायकों की मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें