फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Siraj: बुमराह के बाद सिराज के कार्यभार प्रबंध की उठी मांग, आरपी सिंह बोले- चोट का ध्यान रखना होगा

Wed, 06 Aug 2025 01:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरपी सिंह का कहना है कि सिराज को चोट मुक्त रखने के लिए जरूरी है कि उनका कार्यभार प्रबंध किया जाए। सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच मैच खेले थे और उन्होंने कुल 185.3 ओवर तक गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड दौरे पर प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंध की मांग उठी है। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने जसप्रीत बुमराह की तरह सिराज के कार्यभार प्रबंध की भी वकालत की है। आरपी सिंह का कहना है कि सिराज को चोट मुक्त रखने के लिए जरूरी है कि उनका कार्यभार प्रबंध किया जाए। सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच मैच खेले थे और उन्होंने कुल 185.3 ओवर तक गेंदबाजी की थी। सिराज ने इस दौरान 23 विकेट लिए थे और वह सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

आरपी सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, सिराज को चोट नहीं लगे इसलिए जरूरी है कि भविष्य में उनके वर्कलोड को मैनेज किया जाए। कम समय के अंदर जब तेज गेंदबाज ज्यादा मैच खेलता है तो उस पर चोटिल होने का खतरा अधिक रहता है। जिस तरह हम बुमराह के कार्यभार को प्रबंध करते हैं, वैसे ही सिराज के साथ भी किया जाना चाहिए। 

आरपी सिंह ने दिया बुमराह का उदाहरण 
बुमराह का उदाहरण देते हुए आरपी ने कहा, 'कार्यभार प्रबंध के कारण ही बुमराह ने वनडे और टी20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की थी। सिराज भी अब उसी स्तर पर आ गए हैं। उन्हें चोट से मुक्त रखने के लिए हमें आज नहीं तो कल गंभीरता से ध्यान देना होगा।' भारत के लिए 14 टेस्ट मैच सहित 82 मैच खेलने वाले आरपी सिंह ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के लिए सिराज की सराहना की। आरपी सिंह ने कहा, सिराज इकलौता गेंदबाज है जिसने पांचों टेस्ट मैच खेले और इन सभी मैचों में पूरे जज्बे और दमखम के साथ गेंदबाजी की। उसने सीरीज की जिस आखिरी गेंद पर बल्लेबाज को बोल्ड किया वह उनकी इस सीरीज की चौथी या पांचवीं सबसे तेज गेंद थी।
विज्ञापन

आरपी ने सिराज की फिटनेस को सराहा
सिराज ने यॉर्कर गेंद पर इंग्लैंड के गस एटकिंसन को बोल्ड कर भारत को पांचवें टेस्ट में जीत दिलाई थी। उनकी इस गेंद की गति 143 किलोमीटर प्रति घंटे थी। यह इस सीरीज में उनकी पांचवीं सबसे तेज गेंद थी। आरपी सिंह ने कहा, यह दर्शाता है कि उनकी ओर से प्रयास में कभी कोई कमी नहीं थी। उन्होंने सही लाइन लेंथ से गेंदबाजी करने की कोशिश की और टीम के लिए उम्मीद से बढ़कर योगदान दिया। इस दौरान उसकी फिटनेस और लय शानदार रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें