टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ चारों तरफ हो रही है। इसी कड़ी में हार्दिक पांड्या की तुलना अब भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव से की जा रही है। अधिकांश लोग उन्हें अगला कपिल देव मानने लगे हैं। क्रिकेट के जानकार भी कहने लगे हैं कि पांड्या के रूप में टीम इंडिया को अगला कपिल देव मिल गया है।
अपने साथ हार्दिक पांड्या की तुलना पर कपिल देव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'हार्दिक पांड्या मुझसे बेहतर खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। पांड्या के पास अच्छा टैलेंट है और महान प्लेयर बनने की क्षमता है। हमें उन्हें खेलने देना चाहिए और उन पर मैदान के बाहर का दबाव नहीं डालना चाहिए। पांड्या बहुत प्रतिभाशाली और शानदार खिलाड़ी हैं जो उन्हें मुझसे भी आगे खड़ा करता है।'
पढ़ेंः- अक्षर पटेल ने इंटरव्यू में किया खुलासा, क्यों उनके नाम की स्पेलिंग है इतनी अलग
बता दें कि मौजूदा सीरीज में पांड्या ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पांड्या को उनके शानदार पारी खेलने के लिए दो बार मौजूदा सीरीज में मैन ऑफ द मैच मिला है। वह इस सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंड्या ने 3 मैचों में 60.33 की औसत से 181 रन बनाए हैं और 2 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। गेंदबाजी में भी पांड्या ने कमाल दिखाया है और उन्होंने इस सीरीज में अब तक 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।